Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमी फाइनल में भारत की जोरदार जीत, अनुपम खेर-अनुष्का शर्मा ने कुछ यूं किया रिएक्ट…

नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमी फाइनल दुबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया और इसी के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

भारत की इस जीत ने पूरे देश को खुशी से गदगद कर दिया है। हर तरफ से टीम इंडिया की जीत पर रिएक्शन आ रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमी फाइनल में टीम इंडिया की जीत पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक ने प्रतिक्रिया दी है।

वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। अनुष्का शर्मा जहां पति विराट को सपोर्ट करने स्टैंड में मौजूद रहीं वहीं अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।

See also  यशस्वी का तूफान, वैभव का धमाका! राजस्थान ने MI को 11 ओवर के मैच में हराया

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमी फाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत के बाद बॉलीवुड अभिनेता भी गदगद हो गए और अपनी खुशी जाहिर किए बिना नहीं रह पाए।

दिग्गज अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए X (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया और केवल 4 ही शब्दों में अपने दिल की बात कह दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘भारत माता की जय।’ इसी के साथ उन्होंने #IndianCricketTeam #ChampionsTrophy2025 जैसे टैग्स का इस्तेमाल किया।
अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया के जरिए टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- ‘फाइनल में और वह भी स्टाइल में! 2023 विश्व कप से चूकने के बाद जो जीत हम चाहते थे वह पूरी हो गई है, और इसे खत्म करने का क्या शानदार तरीका है। चैंपियंस बनने के एक कदम करीब!!’
अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

Advertisment

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन भी काफी चर्चा में है। अनुष्का लगभग हर मैच में अपने पति विराट कोहली और टीम इंडिया को सपोर्ट करने जरूर पहुंचती हैं और इस बार भी वह स्टैंड में टीम इंडिया को चीयर करती दिखीं।

See also  सौर ऊर्जा से रोशन हुए 25 बैगा परिवारों के आशियाने, प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली जनजातीय गांव की तस्वीर...

जैसे ही विराट ने अपना अर्ध शतक पूरा किया, अनुष्का खुशी से झूम उठीं। कोहली के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण पर हावी होने पर अभिनेत्री के ताली बजाने और मुस्कुराने के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। फैंस भी अनुष्का के रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह पाए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!