Jashpur News: 54 करोड़ की चिटफंड घोटाले मामले में डायरेक्टर इंदौर से गिरफ्तार, हुलिया बदलकर पुलिस को कर रहा था गुमराह…

जशपुर। जशपुर पुलिस ने 54 करोड़ की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर को इंदौर से गिरफ्तार किया है। विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर जितेन्द्र बीसे को काफी मशक्कत के बाद दबोच इंदौर (मध्य प्रदेश) से लाई। आरोपी छत्तीसगढ़ के 8 जिले जशपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा, जाॅंजगीर-चांपा, रायपुर एवं बलौदाबाजार के कुल 11396 निवेषकों से 54,38,11,862 रू. (चौवन करोड़ अड़तीस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रू.) की ठगी में सम्मिलित रहा है । आरोपी जितेन्द्र बीसे गिरफ्तारी के भय से अपनी पहचान छिपाकर एवं हुलिया बदलकर रहता था। प्रकरण के आरोपी फूलचंद बीसे, युवराज मालाकार पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं, 02 फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
SSP जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा चिटफंड प्रकरणों की समीक्षा कर प्रकरण के फरार संचालकों की गिरफ्तारी तथा संपत्ति के चिन्हांकन के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल सोनी के मार्गदर्षन में चिटफंड कंपनी के फरार संचालकों की पता-तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु विशेश टीम को इंदौर (मध्य प्रदेश) भेजा गया था, जिसमें विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड के फरार संचालक जितेन्द्र बीसे निवासी इन्दौर (म.प्र.) को काफी पतासाजी उपरांत घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर जशपुर लाया गया, उक्त फरार आरोपी अपनी पहचान छिपाकर एवं दाढ़ी को बढ़ाकर रहता था।



