Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ की प्रगति का बजट- पंकज…

जांजगीर-चांपा। जिले के भाजपा मीडिया प्रभारी  पंकज अग्रवाल ने इस बजट को राज्य की प्रगति का बजट बताया है क्योंकि इस बजट मे उन सभी पहलुओ को शामिल किया गया है जो प्रदेश को तरक्की की ओर ले जाएगा।
 छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश पंकज अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों का है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।
वित्त मंत्री चौधरी के बजट में जांजगीर चाम्पा जिले को अनेक सौगातें
जिले को बजट मे स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, नवीन महिला थाना, जिला के 100  बिस्तर अस्पताल को बढ़ाकर 200 बिस्तर किया जाएगा। नवीन शासकीय नर्सिंग कालेज की स्थापना एवं नगरपालिका क्षेत्र मे रिंग रोड योजना का लाभ जिलेवासियो को मिलेगा जिसके लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का बहुत बहुत धन्यवाद दिया है।

See also  CG Accident Breaking : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, चालक समेत दो की मौत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!