Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपियों की तलाश जारी…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष हुआ। 26 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्रा का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के उड़गन गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, एक युवक की जान चली गई। खेमाराम बंजारे (26) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

See also  पीएम मोदी की सौगात, नए जीएसटी स्लैब के फैसले से आम जनता के लिये राहत भरी खबर : सभापति राजकुमार साहू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!