Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

3000 करोड़ पर नहीं रुकेंगी रश्मिका मंदाना! Sikandar-पुष्पा 3 समेत इन 7 फिल्मों से थिएटर में लाएंगी बवंडर…

मुंबई। ‘एनिमल’ के जरिए 900 करोड़, ‘पुष्पा 2’ के जरिए 1800 करोड़ और ‘छावा’ के जरिए 300 करोड़ छापने के बाद भी रश्मिका मंदाना रुकने वाली नहीं हैं. रश्मिका के पास सलमान खान के साथ सिकंदर के अलावा 6 और बड़ी फिल्में मौजूद हैं, जिनसे वो इंडियन सिनेमा पर पैसों की बरसात करने वाली हैं.

साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक फिलहाल सिर्फ एक एक्ट्रेस का सिक्का चल रहा है और वो कोई और नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) हैं. रणबीर कपूर की 900 करोड़ी Animal, अल्लू अर्जुन की 1800 करोड़ी Pushpa 2 के बाद अब रश्मिका मंदाना अपने नए को-स्टार विकी कौशल के साथ Chhaava में छा गई हैं. छावा भी दुनिया भर में 300 करोड़ पार पहुंच गई है. रश्मिका मंदाना इस वक्त जिस भी फिल्म को छू रही हैं, वो ब्लॉकबस्टर हो जा रही है. ऐसे में अब बड़े-बड़े डायरेक्टर्स और एक्टर्स भी उनके साथ काम करने का मौका तलाश कर रहे हैं. रश्मिका फिलहाल Salmna Khan के साथ सिकंदर को 1000 करोड़ी फिल्म बनाने पर काम कर रही हैं.

See also  Airtel का नया धमाकेदार रिचार्ज प्लान… सिर्फ 1 रुपये में 14GB एक्स्ट्रा डेटा!

 

रश्मिका मंदाना की झोली में एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में मौजूद हैं. आने वाले सालों में इंडियन सिनेमा की सरताज की कुर्ती पर रश्मिका का दबदबा होगा. साउथ से आकर बॉलीवुड में रश्मिका ने अपने पैर काफी मजबूती से जमा लिए हैं. चलिए जानते हैं आने वाले वक्त में रश्मिका मंदाना की कौन-कौन सी 7 फिल्में रिलीज होने वाली हैं.

Advertisment

इन 7 फिल्मों से इंडियन सिनेमा की गद्दी हिला देंगी रश्मिका

सिकंदर – छावा के बाद अब मार्च में ईद के मौके पर रश्मिका मंदाना सुपरस्टार सलमान खान के साथ सिकंदर में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगादास डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म से 1000 करोड़ कमाने की उम्मीद की जा रही है. फिल्म को लेकर तगड़ी प्लानिंग की गई है. साथ ही सलमान ने इस फिल्म पर काफी मेहनत भी की है.

See also  रायपुर के पंजाबी रेस्टोरेंट में थाली से निकला कॉकरोच, एक ही फ्रिज में रखा जा रहा नॉनवेज-वेज...

थामा – फिल्म थामा के जरिए रश्मिका मंदाना अब मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बन गई हैं. साउथ एक्ट्रेस के अलावा इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म दिवाली 2025 पर रिलीज होगी.

रेनबो – रेनबो में बतौर लीड एक्टर देव मोहन नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि रश्मिका मंदाना इसमें लीड एक्ट्रेस होंगी. मेकर्स फिल्म के लिए एक फ्रेश जोड़ी बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

द गर्लफ्रेंड – द गर्लफ्रेंड के लिए रश्मिका मंदाना ने डायरेक्टर राहुल रवींद्रन के साथ हाथ मिलाया है. हालांकि फिल्म की जानकारी को अभी सीक्रेट रखा गया है. लेकिन रश्मिका की फिल्मों में एक मजेदार फिल्म एड होने वाली है.

See also  क्या ? कृष्ण बिहारी जायसवाल होंगे कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी, अटकलों का दौर जारी, दिग्गज मंत्री और विधायकों सहित भाजपाईयों के चहेते हैं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी...

कुबेर – रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में कुबेर का नाम भी शामिल है. रश्मिका के साथ फिल्म में धनुष और नागार्जुन लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी आउट हो चुका है.

एनिमल पार्क – साल 2023 में आई एनिमल ने 900 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई कर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को हिट बना दिया था. अब इस फिल्म के दूसरे का पार्ट का इंतजार हो रहा है. एनिमल पार्क में फिर से रश्मिका गीतांजलि के करिदार में नजर आएंगी.

पुष्पा 3 – द रैम्पेज – रश्मिका मंदना पुष्पा: द राइज़ और पुष्पा 2: द रूल के बाद, फ्रैंचाइज़ का अगले पार्ट पुष्पा 3 – द रैम्पेज में श्रीवल्ली के रूप में फिर से नजर आएंगी. पुष्पा 2 के 1800 करोडड कमाने के बाद फैन्स तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!