Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार…

झारखंड। पिछले दो महीनों में करीब 19,000 एकड़ भूमि पर की गई अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया और इस संबंध में 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य भर में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जनवरी से बड़े पैमाने पर अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य सचिव के समक्ष शुक्रवार को प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार राज्य में 19,086 एकड़ भूमि पर अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में चार गुना अधिक है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अफीम की अवैध खेती के संबंध में अब तक 283 मामले दर्ज किए गए हैं और 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया है कि चतरा, खूंटी, लातेहार, रांची, पलामू, चाईबासा, सरायकेला और हजारीबाग जिले में अफीम की खेती की गई थी।

See also  दिल दहला देने वाली वारदात! सराफा कारोबारी को घर से घसीट कर ले गए बदमाश, सरफा लाइन में पीट-पीट कर की हत्या…

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट करने तथा 15 मार्च तक अभियान जारी रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा, अफीम की खेती के खिलाफ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अफीम की फसल को शत-प्रतिशत नष्ट किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!