Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

करनाल में टोल फ्री कराने पर 2 गिरफ्तार,एक पर पहले से 5-6 केस, 85 हजार का नुकसान हुआ…

मधुबन। पुलिस ने करनाल के बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर उत्पात मचाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मोहित निवासी कालारम और दूसरा रवि निवासी करनाल सदर बाजार है।

मोहित पर पहले से ही 5-6 मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या था मामला

बुधवार को बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर कुछ युवकों ने हंगामा किया और टोल लेन के बैरिकेड्स हटाकर कई वाहनों को टोल से मुफ्त में गुजरने दिया। जिससे टोल कंपनी को करीब 80 से 85 हजार का नुकसान हुआ।

See also  CBSE Board Exam: ‘डमी स्कूलों’ में पढ़ने वाले छात्रों को सीबीएसई का झटका, 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने की नहीं मिलेगी अनुमति...

आरोपियों ने अपनी करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। टोल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

आरोपियों के साथी ने टोल देने से किया था मना

मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि बसताड़ा टोल प्लाजा पर कुछ युवकों ने उत्पात मचाया और गाड़ियों को फ्री में क्रॉस करवाते हुए सोशल मीडिया पर रील वायरल की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इन आरोपियों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी का नाम मोहित और दूसरा रवि है। इनमें मोहित नाम के आरोपी पर पांच-छह मुकद्मे पहले भी दर्ज है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों का कोई साथी टोल से निकल रहा था और उसने टोल देने से मना किया। जिसको लेकर बहस भी हो गई थी, उसी ने इन लोगों को टोल पर बुलाया था। जिसके बाद इन लोगों ने उत्पात मचाया। जिससे करीब 80 से 85 हजार का नुकसान टोल प्रबंधन को हुआ था। अन्य चार-पांच व्यक्तियों के नाम भी सामने आए है, उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!