Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिल्ली में आज होगा RSS के नए मुख्यालय ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन, अमित शाह-राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नए कार्यालय “केशव कुंज” का आज दिल्ली में उद्घाटन किया जाएगा. नए भवन का उद्घाटन आज दोपहर 3 बजे के आसपास संघ प्रमुख मोहन भागवत इसका उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर संघ के प्रचारक और बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे. केशव कुंज के उद्घाटन में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. RSS कार्यालय में होने वाले पूजा कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे.

नए आरएसएस कार्यालय में आज सुबह से शाम तक पूजा और उद्घाटन कार्यक्रम होगा, जिसमें संघ से जुड़े करीब 4000 लोग उपस्थित रहेंगे. 19 फरवरी को संघ प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली प्रांत की पहली बैठक भी इसी नए कार्यालय में होगी. चार एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले केशव कुंज में 12 मंजिला 3 टॉवर, करीब 300 कमरे और कार्यालय बनाए गए हैं, जिसमें करीब 270 गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है.

See also  धर्म-कर्म ! जय हनुमान ज्ञान गुन सागर... राम-जानकी के साक्षात दर्शन करने साक्षात् खड़े हुए हैं, पंचमुखी हनुमानजी...

RSS कार्यालय ‘केशव कुंज’ की खास बातें

केशव कुंज का पुनर्निर्माण करने में लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जो सूत्रों के अनुसार संघ की विचारधारा को मानने और सहानुभूति रखने वाले 75 हजार से अधिक लोगों के चंदा और योगदान से जुटाया गया है. इसके निर्माण में आठ साल से अधिक का समय लगा था, इसलिए आरएसएस 2016 से एक किराए के परिसर में काम कर रहा था.

नए परिसर का डिजाइन गुजरात के वास्तुकार अनूप दवे ने किया है, जो आधुनिक प्रौद्योगिकी को प्राचीन वास्तुशिल्प के साथ मिलाकर बनाया गया है, ताकि इसे हवादार बनाया जा सके और सूर्य की पर्याप्त रोशनी मिल सके. तीन टॉवर (भूतल और बारह मंजिल) का नाम साधना, प्रेरणा और अर्चना रखा गया है. संघ कार्यालय में प्रवेश के साथ पहले टॉवर (साधना), दूसरे टॉवर (प्रेरणा) और अंतिम टॉवर का नाम अर्चना रखा गया है.

Advertisment

पिछले 8 सालों से RSS किराए के मुख्यालय में काम कर रहा था

See also  पंचायत के 5 साल पूरे! प्राइम वीडियो ने सीजन 4 की रिलीज डेट का किया ऐलान...

प्रेरणा औरअर्चना टावरों के बीच एक बड़ी खुली जगह है, जिसमें एक सुंदर लॉन औरआरएसएस संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की मूर्ति है. आरएसएस ने पिछले आठ सालों से झंडेवाला स्थित उदासीन आश्रम से काम कर रहा था, जिसे उसने अपने मुख्यालय के नए निर्माण के लिए किराए पर लिया था, एक आरएसएस पदाधिकारी ने बताया. नागपुर, मध्य प्रदेश और दिल्ली तीसरा स्थान है जहां आरएसएस ने अपना कार्यालय स्थापित किया है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!