Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अदालत से मिली मंजूरी, गांजा तस्करी मामले में जीआरपी के आरक्षकों की संपत्ति जब्त…

बिलासपुर। ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी करने वाले जीआरपी आरक्षक व उनके परिजनों की आय से अधिक संपत्ति को साफेमा कोर्ट मुंबई ने फ्रीज करने का फैसला सुनाया है। आरोपियों की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई है। बता दें कि जीआरपी का आरक्षक अपने साले के बैंक अकाउंट में गांजा तस्करी का पैसा जमा कराता था। तस्करी के पैसे से लक्जरी मकान व गाड़ियां खरीदी थी। दरअसल, 23 अक्टूबर 2024 को बिलासपुर के जीआरपी ने आरोपी योगेश सोंधिया और रोहित द्विवेदी के कब्जे से 20 किलो गांजा जब्त किया था। मामले की जांच में पता चला कि जीआरपी थाना बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंशी गांजा तस्करी में शामिल हैं। इनके द्वारा ट्रेन में गांजा पकड़कर उसे बेचने के लिए अपने सहयोगी योगेश उर्फ गुड्डू, श्यामधर उर्फ छोटू को देते थे। आरक्षकों द्वारा ट्रेन में पेट्रोलिंग चेकिंग ड्यूटी में महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, चांपा, सक्ती, रायगढ़ आदि जगहों में जाते समय अपने साथ आरोपी गुड्डू उर्फ योगेश सोंधिया, छोटू उर्फ श्यामधर चौधरी को साथ में लेकर जाते थे।

See also  राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025: उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ से शामिल होने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष,मंत्रीगणों सहित विधायकों ने दी शुभकामनाएं...

ट्रेन में चेकिंग के दौरान गांजा बरामद होने पर छोटू और गुड्डू की मदद से गांजा खरीदी के लिए बुलाए गए व्यक्तियों को ट्रेन में ही गांजा की सप्लाई कर देते थे। मामले को लेकर पुलिस की फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन व इंड-टू-इंड कार्रवाई में पता चला कि आरोपी आरक्षक गांजे की तस्करी में शामिल रहकर रकम को स्वयं के व बेनामी बैंक खातों में जमा कर देते थे। आरोपियों द्वारा तस्करी से कमाए गए राशि से करोड़ों की चल-अचल संपत्ति व लक्जरी वाहन खरीदे गए थे, जिन्हें एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत जब्त की गई। मामले में न्यायालय साफेमा मुंबई ने सूची अनुसार अवैध आय से क्रय संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश जारी किया है।

See also  सरकारी अस्पताल में 50 दिनों से बंद हैं बायपास और ओपन हार्ट सर्जरी

लक्षमण गाईन, कृष्णा गाईन – मौजा सिरगिट्टी तहसील बिल्हा नप सिरगिट्टी वार्ड क्र. 7 में 1600 वर्गफुट भुखंड जिस पर मकान निर्मित है। अनुमानित बाजार मूल्य करीब 50 लाख रुपए, संतोष राठौर – मौजा फरसवानी तह. करतला जिला कोरबा 5232 वर्गफीट भुखंड अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपए, मन्नू प्रजापति – मौजा नगपूरा बोदरी विख बिल्हा तह. बोदरी जिला बिलासपुर 1250 वर्गफुट अनुमानित बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपए , कुसुम प्रजापति पति मन्नू प्रजापति, मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी बिलासपुर तहसील एवं जिला बिलासपुर वार्ड क्र. 7 संत 1428 वर्गफुट भुखंड जिस पर मकान निर्मित है। अनुमानित बाजार मूल्य करीब 40 लाख रुपए, मन्नू प्रजापति – मौजा सिरगिट्टी वार्ड क्र. 7 बिलासपुर 1000 वर्गफुट भूखंड अनुमानित बाजार मुल्य करीब 10 लाख रुपए है।

See also  छत्तीसगढ़ में कब मनेगी होली! तारीख पर कन्फ्यूजन खत्म! 2-3 मार्च मध्यरात्रि होलिका दहन, 4 मार्च को रंगोत्सव

आरोपी लक्षमण गाईन ने सीजी 04 पीएस. 6855 मोसा हार्ले डेविडसन को अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था. कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपए है. सीजी 04 पीवी 6400 टाटा सफारी 7 एस को भी साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी स्वयं जमा कर रहा था. कीमत लगभग 20 लाख रुपए है. सीजी 07 सीजी 2211 हुण्डई वेन्यू को आरोपी लक्षमण स्वयं के उपयोग के लिए क्रय किया है. कीमत लगभग 5 लाख रुपए है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!