Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई 60 लाख की डकैती, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने एसपी लाल उम्मेद सिंह का किया सम्मान…

रायपुर। रायपुर में हाल ही में हुई 60 लाख रुपये की डकैती के मामले को महज 36 घंटे के भीतर सुलझाने और अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता के लिए रायपुर पुलिस की सराहना की जा रही है। विशेष रूप से, यह उपलब्धि उस समय हासिल की गई जब पुलिस के समक्ष कड़ी चुनावी ड्यूटी की चुनौती भी थी।

रायपुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के सदस्यों ने क्लब के अध्यक्ष श्री पंकज चोपड़ा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उन्हें गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम की तत्परता और समर्पण की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।

See also  युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त — शिक्षकों का कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है

शहरवासियों ने भी रायपुर पुलिस के इस तेज़ और सटीक एक्शन की प्रशंसा की है। इस सफलता से न केवल अपराध पर कड़ा प्रहार हुआ है, बल्कि आम नागरिकों का कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर भरोसा भी और मजबूत हुआ है। रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर से अध्यक्ष पंकज चोपड़ा, एस के अग्रवाल, मुनीश सग्गर, हेमंत अग्रवाल, रंजन नत्थानी, विनय अग्रवाल, पंकज माहेश्वरी, बीरेन्द्र शर्मा, राजेश चौरसिया, राजीव अग्रवाल उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह से बात करते हुए अध्यक्ष पंकज चोपड़ा ने पुलिस के लिए शेड बनाने जैसे कार्यो पर पुलिस विभाग को रोटरी के द्वारा सहयोग देने का भी विश्वास दिया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भेंट...

रायपुर पुलिस का यह सराहनीय प्रयास यह दर्शाता है कि वे नागरिकों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए हर परिस्थिति में सतर्क और तत्पर हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!