Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अंतरराज्यीय अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, 3 राज्यों में फैलाई दहशत…

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हत्या, डकैती और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में वांछित अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी किशोर (50) के रूप में हुई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोर मध्य प्रदेश के जबलपुर में छिपा हुआ है और वहां एक ट्यूशन सेंटर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है. इसके बाद पुलिस टीम ने जबलपुर पहुंचकर उसे धर दबोचा. पुलिस का कहना है कि किशोर के खिलाफ 10 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

See also  राजनांदगांव: नाकेबंदी में खुला करोड़ों का खेल! डेढ़ करोड़ का अवैध धान जब्त, 10 वाहन सीज

इनमें 1995 में उत्तर प्रदेश में की गई हत्या, दिल्ली के मालवीय नगर में डकैती और शस्त्र अधिनियम (Arms Act) एवं मादक पदार्थ निषेध अधिनियम (NDPS Act) के तहत कई अपराध शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था. विभिन्न अदालतों ने उसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) करार दिया था. पूछताछ के दौरान किशोर ने खुलासा किया कि उसने अपराध की दुनिया में कदम तब रखा जब 1995 में अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. इसके बाद वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया और लगातार अपराध करता रहा. दिल्ली पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर उससे और भी मामलों की पूछताछ करेगी, जिससे अन्य अपराधों का भी खुलासा होने की संभावना है.

See also  जिले के अलग-अलग जगहों से 102 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब,12 पाव अंग्रेजी एवं देशी प्लेन शराब के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!