Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नगरीय निकाय चुनाव के कल आएंगे नतीजे, सीएम साय ने दावा करते हुए कहा- इस बार भी भाजपा को मिलेगी सफलता…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजा कल सामने आएगा। नतीजा सामने आने से पहले कांग्रेस-बीजेपी दोनों पार्टी जीत का दावा कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव को लेकर दावा किया की इस बार भी बीजेपी सफल रहेगी। उन्होंने नतीजों को लेकर कहा कि लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही इसमें भी बीजेपी को सफलता मिलेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 13 महीने में नगरीय निकाय क्षत्रों में विकास के अच्छे काम हुए है। जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है।

दरअसल, सीएम साय आज जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए है। रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विभिन्न मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। छत्तीसगढ़ की जनता पिछले पांच साल तक ठगी गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस पार्टी पर जनता का भरोसा खत्म हो गया है।

See also  Electric Scooter : दर्दनाक हादसा! इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान धमाका, 11 साल की बच्ची की मौत…दो घायल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!