Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पंचायती राज अधिनियम से देश में सच्चे लोकतंत्र के संस्थापक थे राजीव गांधी – डॉ पलक वर्मा… 51 वरिष्ठ कांग्रेसी सहित सेवा निवृत्त सैनिकों का सम्मान किया गया…

पंचायती राज अधिनियम से देश में सच्चे लोकतंत्र के संस्थापक थे राजीव गांधी – डॉ पलक वर्मा
 
जांजगीर-चांपा। 21 वीं सदी के भारत का सपना संजोय विश्व के सबसे कम उम्र के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी ने पंचायतीराज को मजबूती प्रदान करने वाले और देश में संचार क्रांति के प्रमुख सूत्रधार करने वाले देश के सर्वमान्य नेता थे। उक्त बातें जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 32 वीं पुण्य तिथि आतंकवाद विरोध दिवस पर स्थानीय स्व. बी.डी. बालोद्यान प्रांगण में आयोजित श्रधांजलि सभा के दौरान राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रभारी डॉ पलक वर्मा ने कही। उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी वास्तव में फादर ऑफ डिजिटल इंडिया थे और देश में कम्प्यूटर और मोबाइल को लेकर जो क्रांति आई है वह राजीव गांधी की ही देन है। उन्होंने युकाईयों से अपील की की राजीव जी के सपनों को साकार करने देश के हिंसा नफरत और डर के माहौल को हटाकर अहिंसा, प्रेम और आपसी भाईचारा मजबूत करने का संकल्प लेकर यहां से जायें। प्रदेश युंका उपाध्यक्ष विधि नामदेव ने कहा कि संचार क्रांति को बढ़ावा देकर राजीव गांधी को शहर से लेकर गांव तक लोगों के हाथों में मोबाइल इंटरनेट देकर सुविधायुक्त बना दिया है। उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी देश की युवा शक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने वाले पहले राजनेता थे। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिया, तथा सत्ता के विकेंद्रीकरण की दिशा में राजीव गांधी ने सार्थक पहल करते हुए त्री स्तरीय पंचायत राज की स्थापना की। सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया, संचालन जिला उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया ने एवं आभार प्रदर्शन नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के सपने को साकार करने देश की एकता और अखण्डता की मजबूती के लिए देश से सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ इंका नेता दिनेश शर्मा, गुलजार सिंह, रमेश पैगवार, रफीक सिद्दकी, अमिनेश सिंह, योगेंद्र प्रताप गौरव सिंह, रूबी तिवारी, सुभानी वर्मा, नवीन कुकरेजा एवं लक्ष्मी कांत भास्कर, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश सिंह बाबा, नवल सिंह सुरेश देवांगन, पंकज शुक्ला, जसप्रीत सिंह गांधी, विजय खंडेल, ब्यास कश्यप, राजा सिद्दकी, मयंक थवाईत, भोलू यादव, गुड़डू पठान, दिलीप कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, राजेश भारद्वाज, नीरज खूंटे, सिंकू टण्डन, सौरभ सिंह, श्रीजन शर्मा, मयंक मिश्रा, टिकेन्द्र यादव, विनोद चक्रवर्ती, मनीष यादव, लाला चौहान, शैलेन्द्र प्रताप, अंजू थवाईत, परमेश्वर निर्मले, राहुल रात्रे, शांति साहू, पुष्पेंद्र गढ़ेवाल, रिंकू गढ़ेवाल,बादल गढ़ेवाल, राजा सोनवानी, संतोष दुबे, बहादुर यादव, संस्कार राठौर, आकाश सिंह, शाहरुख खान, जय सेवायक, राकेश महंत, दिनेश महंत सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
51 वरिष्ठ कांग्रेसी सहित सेवा निवृत्त सैनिकों का सम्मान किया गया
श्रधांजलि कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा नगर के वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक कांग्रेसजनों के सम्मान में सर्वश्री रघुराज प्रसाद पाण्डेय, छेदीलाल शर्मा, हरिशचंद्र श्रीवास्तव, रामजी थवाईत, भीमसेन राठौर, सुखराम गढ़ेवाल, राधेलाल कहरा, बृज कश्यप, हाजी असरफ खान, सहित सेवानिवृत्त फौजियों में सूबेदार जवाहर यादव, हवलदार असिमधर दिवान, सूबेदार पवनसिंह ठाकुर, मेजर प्रवीण कुमार राठौर, हवलदार देवेन्द्र राठौर, गंगाराम पटेल, प्रमोद साहू, रामकिशन श्रीवास, राकेश कुमार राठौर, अरुण कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र चन्द्रा, लव कुमार कुर्रे, बलराम पाण्डेय, रामनरेश श्रीवास, रामगोपाल जायसवाल, बैधनाथ राठौर, अमित कुमार, रामगोपाल, रामअवतार कश्यप सहित कांग्रेस पक्ष के पार्षद एवं एल्डरमेन में रामविलास राठौर, देव गढ़ेवाल, विष्णु यादव, हेमलता राठौर, दुलौरीन चौरसिया, भगवंतीन यादव, हीरा उपाध्याय, दीपक राज आसना, संतोस बोबाई गढ़ेवाल, सीताराम यादव, मनोज कालू अग्रवाल, प्रीतम कश्यप, आबिदा असरफ खान, शेषनाथ टण्डन, को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

See also  छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा दिल्ली में तोहफा, मुख्यमंत्री करेंगे “छत्तीसगढ़ निवास“ का आज वर्चुअल उद्घाटन, नई दिल्ली में दिखेगी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं की झलक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!