Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

टुटा धैर्य,साधा व्यंग ! कांग्रेस जांजगीर चांपा में विधायक मुक्त पार्टी! राघवेन्द्र ने कहा विनम्रता से रखी है बात, जिलाअध्यक्ष या विधानसभा का चुनाव पार्टी तय करे…

टुटा धैर्य,साधा व्यंग ! कांग्रेस जांजगीर चांपा में विधायक मुक्त पार्टी! राघवेन्द्र ने कहा विनम्रता से रखी है बात, जिलाअध्यक्ष या विधानसभा का चुनाव पार्टी तय करे
 
जांजगी-चांपा। सुर्खियों में है राघवेन्द्र पाण्डेय का शोसल मिडिया पोस्ट। पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा पर तंज कसते हुए उन्होंने अपने फेसबुक वाल में पोस्ट किया है कि-
विभाजित जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस विधायक मुक्त पार्टी है। चुनौती के दौर में जिला कांग्रेस कमेटी की कमान सम्हालने को तैयार हुं। संगठन में जिलाअध्यक्ष की जिम्मेदारी या विधानसभा का चुनाव मेरी उपयोगिता पार्टी को तय करनी है। जहां बात रखनी थी, वहां विनम्रता से मैने अपनी बात रख दिया है।
पिछले तीन दशक के सार्वजनिक जीवन में जनता का आशीर्वाद हमेशा मिला है जांजगीर-चांपा का आभारी हुं।
वर्ष 1995 में निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष बने राघवेन्द्र पाण्डेय ने कांग्रेस पार्टी का झंडा उठाया था, जनसरोकार से जुड़े कई बड़े जन आंदोलनों का उन्होंने नेतृत्व किया है।
चर्चा सात समुंदर पार, पार्टी में नही मिली जिम्मेदारी
राघवेन्द्र पाण्डेय को उनकी सेवानिति के कारण सात समुंदर पार अमेरिका में सम्मानित करने हेतु आमंत्रित किया गया था। लेकिन पार्टी ने उन्हें कभी चांपाजिले में NSUI या युवाकांग्रेस की कमान नही सौपी, श्री पाण्डेय को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी में भी कभी शामिल नही किया गया है।
पाण्डेय का तंज पार्टी का खाता तक नही
2018 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की लहर थी। लेकिन विभाजित जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस का खाता तक नही है। राघवेन्द्र पाण्डेय ने जमकर तंज कसा है कहा कि जिलें में कांग्रेस विधायक मुक्त पार्टी है। पाण्डेय जनाधार वाले नेता है अनके अपील पर जनसैलाब देखने को मिलता है उन्होंने जांजगीर चाम्पा के प्रति आभार जताया है।
उन्होंने कहा विनम्रता से अपनी बात रख दिया है। राघवेन्द्र पाण्डेय ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट कर दिया है, संगठन की जिम्मेदारी नही मिलने पर वे विधानसभा में अपनी दावेदारी रखेंगे वे अच्छी तरह जानते है उनकी उपेक्षा का प्रभाव जांजगीर चाम्पा के तीनों सीट पर पड़ सकता है । जांजगी-चांपा से जुडे कई बड़े नेता और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी पाण्डेय की पोस्ट की पुष्टी करते है कि उन्होंने जांजगी-चांपा में कांग्रेस के हित में बात किया है। और उनका प्रस्ताव पार्टी के हित में है।

See also  छत्तीसगढ़ वन विभाग ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2024 में पिछली सफलता को दोहराने पूरी तैयारी में...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!