Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चैंपियंस ट्राफी की भारतीय टीम में होगा बदलाव? ICC को अंतिम टीम सौंपने की समयसीमा हो रही खत्म…

नईदिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी को अंतिम टीम सौंपने की समयसीमा समाप्त हो रही है। टूर्नामेंट में शामिल सभी आठ टीमों को अपनी फाइनल 15 सदस्यीय टीम की सूची आईसीसी को सौंपनी है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार भारतीय टीम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर असमंजस में है।

15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं बुमराह
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पिछले महीने घोषित हुई भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में बुमराह का नाम शामिल था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए जो 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की अंतिम सीरीज है। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट के दौरान चोट लगी थी और वह तभी से कोई मुकाबला नहीं खेल सके हैं। यहां तक की भारतीय टीम के किसी सदस्य के पास भी बुमराह को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

See also  CG NEWS : हाईकोर्ट का अहम फैसला: सहमति से बने संबंध को रेप नहीं माना जाएगा, आरोपी बरी बरकरार

हर्षित-वरुण को मिला था डेब्यू का मौका
बुमराह की उपलब्धता को लेकर चल रही अनिश्चितिता के बीच भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दो गेंदबाजों को वनडे में डेब्यू का मौका दिया। बुमराह की अनुपस्थिति में टीम में जगह बनाने के दावेदार माने जा रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच से डेब्यू किया और उन्होंने अब तक सीरीज के दोनों मैच खेले हैं तथा मध्य ओवरों में प्रभावित भी किया है।

बुमराह की उपलब्धता पर आज फैसला संभव
दूसरी तरफ, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी भारत ने डेब्यू का मौका दिया जो इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में प्रभावित करने में सफल हुए थे। बुमराह की अनुपस्थिति में उनकी जगह लेने के लए हर्षित उपयुक्त उम्मीदवार हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने तेज गेंदबाजी में आक्रामकता दिखाई है। अगर बुमराह उपलब्ध नहीं हो सके तो वरुण भी उनकी जगह टीम में शामिल होने के दावेदार हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बुमराह की फिटनेस के लिए तत्पर है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में तीन सदस्यीय टीम बुमराह की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि बुमराह की चैंपियंस ट्रॉफी में उपलब्धता को लेकर मंगलवार तक फैसला हो जाएगा।

See also  25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

अगर बुमराह के टूर्नामेंट के बीच या अंतिम चरण तक खेलने के लिए फिट होने की संभावना रही तो वह 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे। आईसीसी के नियमनुसार 11 फरवरी के बाद किसी खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के लिए टूर्नामेंट की तकनीकी समिति की मंजूरी चाहिए होगी। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप ए में शामिल है जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी है। भारत अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगा क्योंकि उसने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया था।

Advertisment

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम इस प्रकार है…
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

See also  लाखों रूपये का गांजा तस्करी करने के मामले में मध्य प्रदेश के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!