Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS: रायगढ़ में 2 युवकों ने डाॅक्टर को पीटा, फिर कहा- ड्यूटी से घर जाएगा तो हाथ-पैर तोड़वा देंगे…

रायगढ़। निजी अस्पताल के एक सहायक डाॅक्टर की 2 युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। हाथ मुक्कों से उसे पीटने के साथ ही बाल पकड़कर खींचते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक डाॅक्टर भरत गुप्ता (27) ने थाने में रिपोर्ट में दर्ज कराई कि वह घरघोड़ा के टेंडा नवापारा के रहने वाला है। कुछ समय से चिरंजीवी दास नगर पहाड़ मंदिर के पास किराए के मकान में रहता है और राजप्रिय अस्पताल में असिस्टेंट डाॅक्टर के पद पर पदस्थ है।

शुक्रवार की रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक उसकी नाइट ड्यूटी लगी थी। ऐसे में वह अस्पताल में ड्यूटी कर रहा था। तभी शनिवार की सुबह करीब साढ़े 3 बजे से 4 बजे के बीच जूटमिल क्षेत्र में रहने वाला विपुल सिंह अपने एक साथी के साथ कार से अस्पताल पहुंचा।

See also  सिविल लाइन में स्वीपर की मनमानी, पेयजल आपूर्ति को बनाया कमाई का जरिया...

पीड़ित ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, जहां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डाॅक्टर की पिटाई कर दी

इसके बाद वे अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में घुसा तो वहां डाॅक्टर भरत गुप्ता को कहने लगा कि तुम लोग ड्यूटी के समय सो रहे हो और इसी बात को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद विपुल ने डाॅक्टर के साथ गाली-गलौज करते हुए जाने से मारने की धमकी दी और उसकी पिटाई कर दी।

Advertisment

अस्पताल स्टाफ के साथ भी अभद्र व्यवहार

इसके अलावा डाॅक्टर भरत गुप्ता के बाल को पकड़कर खींचते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान अस्पताल के अन्य स्टाफ द्वारा बीच-बचाव किया गया, तो विपुल और उसका साथी उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगे और ड्यूटी से घर जाते समय हाथ पैर तोड़वा देने की धमकी देकर वहां से चले गए।

See also  मुख्यमंत्री ने किया जांजगीर के खोखसा रेल्वे ओव्हरब्रिज का शुभारंभ, 1168 मीटर लंबा है रेल्वे ओव्हरब्रिज, 29 करोड़ रूपए से अधिक की राशि से किया गया है इसका निर्माण...

घटना के बाद डाॅक्टर और अस्पताल के स्टाफ डरे सहमे थे। बाद डाॅक्टर ने जूटमिल थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

1 आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि विपुल सिंह के हाथ में दर्द था। उसी के लिए वह अस्पताल गया था। घटना के बाद डाॅक्टर की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज किया गया और विपुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दूसरे साथी की पतासाजी की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!