Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बड़ी खबर: महिला ने बेटे के साथ कुंड में कूदकर किया सुसाइड, पति ने भी खाया जहर…

हनुमानगढ़। गृह क्लेश के कारण मां ने अपने 8 साल के बेटे के साथ घर में बने कुंड में कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना पति को मिलने पर उसने भी जहर खाकर जान दे दी। मामला भिरानी क्षेत्र के शेरडा गांव का है।

पत्नी और बेटे की मौत की मिली थी खबर
भिरानी थानाप्रभारी एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को रविवार दोपहर 3 बजे सूचना मिली थी कि महिला सोनिया (35) ने अपने मासूम बेटे मयंक (08) के साथ कुंड में कूदकर सुसाइड कर लिया है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके बेटे के शव को कुंड से बाहर निकला। इसी दौरान करीब 3 घंटे बाद शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि महिला के पति प्रीतम (38) पुत्र कृष्ण चंद्र ने भी खेत में कीटनाशक पीकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस टीम फिर खेत में पहुंची तो प्रीतम की भी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों के शव को शाम 7 बजे भादरा अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिए।

See also  अल्लू अर्जुन स्टारर राका का सिग्नेचर मूव होगा खास? अल्लू अर्जुन की टीम राइट्स सुरक्षित रखने की कर रही है तैयारी

सास-ससुर गए थे बाहर
भिरानी थानाप्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर बात सामने आई है कि महिला की सास गांव में किसी शादी समारोह में भाग लेने गई हुई थी। वहीं ससुर भादरा बाजार गया हुआ था। इस दौरान महिला अपने बेटे के साथ अकेले ही घर में मौजूद थी। जिसने घर में बनी कुंड में कूदकर सुसाइड कर लिया।

घरेलू कलह बना तीनों की मौत का कारण
थानाप्रभारी ने बताया कि सूचना मिली है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर काफी समय से घरेलू कलह चल रही थी। जिसके चलते दोनों के बीच में कहासुनी भी होती रहती थी। घरेलू कलह के चलते ही महिला ने अपने मासूम बेटे के साथ कुंड में कूदकर सुसाइड कर लिया। जैसे ही हरियाणा गए हुए मृतका के पति को अपनी पत्नी और बेटे के मौत की सूचना मिली, उसने भी हरियाणा से वापस अपने खेत में आकर जहरीला पदार्थ पीकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Advertisment

दो अलग-अलग मामले दर्ज
परिजनों ने भिरानी थाने में अलग-अलग मामला दर्ज कराया है। प्रीतम के भाई नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि इस घटना में किसी पर कोई संदेह नहीं है और न ही किसी से कोई विवाद था। वहीं सोनिया के मामा धर्मवीर सिंह ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने तीनों शवों को भादरा अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मामले की जांच एएसआई विजेंद्र को सौंपी गई है।

See also  गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में अमर शहीद वीर नारायण सिंह की गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री साय ने बलिदान दिवस पर किया नमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!