Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अलास्का जाते समय हादसे का हुआ शिकार हुआ लापता अमेरिकी विमान, 10 की मौत…

अमेरिका। पश्चिमी अलास्का में नोम शहर जाते समय लापता हुए विमान का मलबा मिल गया है। विमान समुद्री बर्फ पर हादसे का शिकार हुआ था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है। यूएस कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता माइक सालेर्नो ने जानकारी देते हुए बताया कि बचाव दल ने मलबा खोज लिया है। हेलीकॉप्टर से विमान का मलबा दिखने के बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया। बचाव दल ने पाया कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

अलास्का के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के अनुसार, बेरिंग एयर का सिंगल-इंजन टर्बोप्रॉप विमान 9 यात्रियों और एक पायलट के साथ उनालक्लीट से रवाना हुआ था। अलास्का के सबसे पश्चिमी प्रमुख शहर नोम के पास विमान का संपर्क टूट गया था। कोस्ट गार्ड ने कहा कि यह नोम से 30 मील (48 किलोमीटर) दक्षिण-पूर्व में लापता हुआ था। इसके बाद बचाव का काम शुरू किया गया और कुछ घंटों बाद उन्हें विमान का मलबा मिल गया।

See also  छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यभार संभाला

खराब मौसम में विमान ने भरी थी उड़ान

हादसे के बाद अब इस तरह की जानकारी भी सामने आ रही है कि जब विमान ने उड़ान भरी तो हल्की बर्फबारी और कोहरा था। उड़ान के बाद अधिकारियों का विमान से संपर्क टूट गया था। व्हाइट माउंटेन के अग्निशमन प्रमुख जैक एडम्स ने कहा कि विमान नोम के तट से लेकर टॉपकोक के बीच कहीं रडार से गायब हुआ था।

विमान से नहीं मिले संकेत

Advertisment

कोस्ट गार्ड लेफ्टिनेंट कमांडर बेंजामिन मैकइंटायर-कोबल ने कहा कि उन्हें विमान से किसी भी संकट के संकेत की जानकारी नहीं मिली थी। विमानों में एक आपातकालीन लोकेटिंग ट्रांसमीटर होता है। समुद्री जल के संपर्क में आने पर एक मैसेज कोस्ट गार्ड को मिलता है ताकि यह संकेत मिल सके कि विमान संकट में है। उन्होंने कहा कि कोस्ट गार्ड को ऐसे कोई संदेश नहीं मिले थे।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ की सभी यात्री बसों में अब VLTD अनिवार्य, 15 दिन में लगानी होगी ट्रैकिंग डिवाइस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!