Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर हुई मौत…

जगदलपुर। जिले में रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है. नेशनल हाईवे 63 पर आज भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर आज एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय दिव्यांश कार्तिक, 24 वर्षीय तुषार शर्मा, 24 वर्षीय तजेंद्र ठाकुर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी मृतक दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले थे और मारुती कार शो रूम में काम करते थे.

See also  Union Budget 2026 : भारतीय रेलवे की नई उड़ान: देश में बनेंगे 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, बजट 2026 में बड़ा ऐलान

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. तीनों युवकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है. आरोपी की पहचान के लिए CCTV फुटेज भी खंगाला जा रहा है. वहीं स्थानीय लोगों से हादसे को लेकर पूछताछ जारी है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!