Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आठवीं इंटरनेशनल कराटे चेम्पियनशिप में जांजगीर-चांपा जिले के खिलाड़ियों को मिले कई मेडल, राजीव गांधी इंडोर एसी पोर्ट स्टेडियम विशाखापटनम में संपन्न हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता…

जांजगीर-चाँपा। 8वीं इंटरनेशनल कराटे चेम्पियनशिप का भव्य आयोजन 1 एवं 2 फरवरी 2025 को राजीव गांधी इंडोर एसी पोर्ट स्टेडियम विशाखापटनम (आंध्रप्रदेश) में सम्पन्न हुआ, जिसमें नेपाल, भूटान, बंगलादेश, श्रीलंका, मलेशिया और मेजबान भारत सहित विभिन्न देशों के प्रतिभावान 2000 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

उक्त आयोजन में प्रमुख रूप से आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू, फ़िल्म अभिनेता डॉ. सुमन तलवार (गब्बर इज बेक, शिवाजी द बॉस), क्योसी हैदर अली, शिहान वरुण पाण्डेय महासचिव यूएसके इंडिया सहित देश-विदेश के मार्शल आर्टिस्ट उपस्थित रहे। इस चेम्पियनशिप में भारतीय टीम की ओर से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से शामिल अमृता शर्मा ने काता गोल्ड मेडल कुमिते, सिल्वर मेडल, लीजा महंत-काता-सिल्वर, आर्यन दिव्य-काता – बाउंस, अन्वीक्षा तिवारी-काता-बाउंस, जोयल लकड़ा – काता-बाउंस, सरताज-काता-ब्राउज मेडल, अदिति पाण्डेय-काता – बाउंस, आर्यन पटेल – कुमिते – सिल्वर, हार्दिक राठौर – कुमिते – ब्राउज, हार्दिक राठौर – काता – बाउंस, तमन्ना राठौर – काता – सिल्वर, पूर्ववांस यादव – काता – ब्राउज, आभास पटेल – कुमिते – गोल्ड, आभास पटेल – काता – बाउंस, आर्यन पटेल – काता – सिल्वर, निकिता देशमुख – कुमिते – बाउंस, निकिता देशमुख – काता – सिल्वर, सांझ थवाईत – काता – बाउंस, जिज्ञासा मरकाम – काता – ब्राउज, पुष्कर सूर्यवंशी – काता – बाउंस, मालिना कमल सांडे – काता – सिल्वर, अवनी कश्यप – काता – बाउंस, अन्वीक्षा तिवारी – कुमिते – ब्राउज, अनिकेत साहू – कुमिते – गोल्ड मेडल, अवनी नाग – काता – बाउंस, नैंसी सोनवानी – काता – बाउंस, आर्यन दिव्य – कुमिते – बाउंस, पूजा तिवारी – काता – ब्राउज, मालीना कमल सांडे – कुमिते – बाउंस मेडल, आरना शुक्ला- काता – गोल्ड, स्पर्श थवाईत – सिल्वर मेडल, भूमिका जोगी – काता – बाउंस मेडल, विशु वर्मा – बाउंस मेडल, मुस्कान कश्यप बाउंस मेडल, आहना शर्मा – ब्राउज मेडल, आर्या सिंह – सिल्वर मेडल, आकांक्षा सिंह – बाउंस मेडल, वैभवी सिसोदिया – ब्राउज मेडल, पारिजात सिन्हा – बाउंस मेडल, हिमांशु पटेल – बाउंस मेडल और आकांक्षा चंद्रा ने गोल्ड मेडल जीते। इनके अलावा ब्लैक बेल्ट फर्स्ट की डिग्री क्योशी हैदर अली के हाथों संध्या धीवर, नागेश्वरी धीवर, लक्ष्मीन बरेठ, भगवंतीन निराला, लवली महंत और सेकण्ड मधु विश्वकर्मा को प्राप्त हुआ। कोच रूखमणी रानू के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले व छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। इनके पदक जीतने पर संरक्षक संतोष गुप्ता, जिला कराते संघ के अध्यक्ष गुरुजी सनत सिंह राठौर, अरविंद तिवारी, इंजीनियर रवि पांडेय, अमर सुल्तानिया आदि ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हर्ष व्यस्त किया है। वहीं सविता राठौर, अम्बा पटेल, तनुजा राठौर, बिन्दुलता यादव, प्रमिला सांडे, हसीना देशमुख, सुरेश थवाईत, ज्योति शर्मा, उषा शर्मा, अंशु सिंह, बिमला सूर्यवंशी, शिव चमन ठाकुर, योगेश खूंटे ने ख़ुशी जाहिर की है।

See also  SECL Mine : SECL खदान में ब्लास्टिंग के दौरान हादसा: पत्थर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!