Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अधिकारियों की शह पर सक्ती में खुलेआम बिक रहा PDS का चावल…

सक्ती। छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीरो टॉलरेंस की सरकार है और माननीय विष्णु देव साय प्रदेश की आम जनता को लाभ पहुंचाने वाले कार्यों को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

मगर माननीय मुख्यमंत्री जी के शासन में काला धब्बा लगाने का काम सक्ती जिले के अधिकारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर से सटे देहात इलाके में गल्ला किराना दुकान की आड़ में एक युवा व्यापारी खुलेआम PDS का चावल खरीद रहा है और डंके की चोट में अपनी दुकान के पीछे स्थित अपनी गोदाम में भरकर रखा है। पूरे नगर के किराना व्यवसायी अपने अपने मुहल्ले में PDS चावल खरीद कर एकत्रित करते हैं तथा उन व्यापारियों से यह युवा व्यवसायी थोक के भाव मे PDS चावल का लेनदेन करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी उसके गोदाम में कई हजार क्विंटल चावल रखा हुवा है।

See also  नव वर्ष के पहले दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने ग्रहण किया कार्यभार...

ऐसी बात नहीं है कि विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, पर बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया की तर्ज पर सब जानते हुए भी जिले के अधिकारी मौन साधकर हर महीने उससे अपना हिस्सा ले रहे हैं।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा उक्त व्यापारी को आखिर किसके कहने पर या किसके शह पर छूट दी जा रही है ये जांच का विषय है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!