Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री ने सिंगारपुर में की सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात… विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि…

मुख्यमंत्री ने सिंगारपुर में की सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात

विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम सिंगारपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान ठेठवार समाज द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण की मांग पर 25 लाख रूपए, सोनी समाज द्वारा भाटापारा मंडी रोड में धर्मशाला बनाने की मांग पर 10 लाख रूपए मंजूर किए। मुख्यमंत्री ने सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल की मांग पर कहा कि गुरूद्वारा कोचिंग सभा के लिए भवन हेतु 15 लाख रूपए दिए जाएंगे। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज को भाटापारा में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सामुदायिक भवन के लिए राशि की मांग पर वक्फ जमीन में निर्माण हेतु 25 लाख रूपए, ईसाई समाज को कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रूपए और हॉल निर्माण के लिए 15 लाख रूपए दिए जाएंगे। राजपूत समाज को सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए मंजूर किए।

See also  रायपुर में ऐतिहासिक पल: राष्ट्रपति मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, विधायकों को करेंगी संबोधित...

मुख्यमंत्री बघेल से राइस मिल एसोसिएशन ने मुलाकात कर भूसा का रेट कम होने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में परीक्षण कराने के निर्देश दिए। दाल मिल एसोसिएशन ने 0.5 प्रतिशत अधिरोपित कृषि टैक्स को छूट देने की मांग पर मुख्यमंत्री ने जांच करने के निर्देश दिए। पोहा मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री से बिजली बिल में 50 प्रतिशत रियायत देने का अनुरोध किया। किरवई गौठान समिति के अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव भेजने कहा। खोखली गांव में सड़क बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

Advertisment

मुख्यमंत्री द्वारा सतनामी समाज के प्रतिनिधियों से सामाजिक भवन के लिए जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद राशि स्वीकृत करने की बात कही। इसी प्रकार पनिका समाज, केशरवानी समाज के प्रतिनिधियों से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जमीन की रजिस्ट्री कराने कहा। सिंधी समाज के प्रतिनिधियों को मंगल भवन के लिए जमीन की मांग पर मुख्यमंत्री ने प्रक्रिया अनुसार आवेदन करने कहा।

See also  इंस्ट्राग्राम पर लाइव आकर पति ने लगाई फांसी, देखती रहीं पत्नी...

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक शकुन्तला साहू, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी मौजूद थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!