Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : मासूम की मौत के बाद चक्का जाम, मुआवजे के बाद मामला शांत…

जांजगीर-चांपा। जिले के बनाहिल में एक मासूम की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने बनाहिल चौक पर चक्का जाम कर दिया। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

मुलमुला और अकलतरा थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। वहीं, एसडीओपी प्रदीप सोरी और विजय पैकरा भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक चला यह चक्का जाम नायाब तहसीलदार और एसडीओपी की समझाइश के बाद समाप्त हुआ। प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत के बाद मुआवजे की घोषणा की गई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोल दिया।

See also  शौर्यदीप ने रचा इतिहास , 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97% अंक हासिल कर किया नाम रोशन

बदहाल सड़कें दुर्घटनाओं की बड़ी वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि बनाहिल की सड़कों पर दिनभर तेज रफ्तार चारपहिया वाहन दौड़ते हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं और हालात इतने खराब हैं कि लोग इन्हें “तलैया” से भी बदतर मानते हैं। जब तक इन सड़कों की मरम्मत नहीं की जाती, तब तक हादसों को रोक पाना मुश्किल होगा।

प्रशासन से सड़कों की मरम्मत की मांग

Advertisment

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

See also  जांजगीर-चांपा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों का तबादला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!