Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गांव, गरीब और किसानों को समर्पित है केन्द्र सरकार का यह आम बजट – नारायण चंदेल…

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुये कहा कि देश के संसद में भारत की वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जो आम बजट प्रस्तुत किया है यह बजट देश में गांव, गरीब व किसानों को समर्पित है। यह बजट देश के विकास को नई दिशा व ऊचाई देने वाला बजट है। इसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों के हितो का ध्यान रखा गया है इस बजट से देश में एक संतुलित विकास की कल्पना दिखाई देती है। इस बजट में देश की बुनियादी समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष प्रावधान रखा गया है, इसमें सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल तथा कृषि क्षेत्र के विकास हेतु इस बजट को केंद्रित किया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने संसद में पेश किये गये देश के आम बजट का स्वागत करते हुये इसे विकसित भारत की ओर बढ़ने वाला कदम बताया है।

See also  नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, सामुदायिक भवन, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के निकट सक्ती में किया गया सामूहिक योगाभ्यास...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!