Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लीजेंड 90 लीग: उद्घाटन मुकाबले में रैना और धवन होंगे आमने-सामने…

रायपुर। रायपुर में 6 फरवरी से शुरू हो रहे लीजेंड 90 लीग का पहला ब्लॉकबस्टर मुकाबला छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स के बीच खेला जायेगा, जिसमें पूर्व भारतीय दिग्गज सुरेश रैना और शिखर धवन एक दूसरे का सामना करते नजर आएंगे। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में क्रिकेट जगत के कई पूर्व अनुभवी सितारे प्रशंसकों को एक बार फिर से रोमांचित करते नजर आएंगे।

इसके बाद दूसरे दिन 7 फरवरी को जहां पहले मैच में राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स की टक्कर देखने को मिलेगी तो वहीं इसी दिन दूसरे मुकाबले में गुजरात सैंप आर्मी और बिग बॉयस की सेना एक दूसरे से भिड़ती नजर आएगी। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि प्रशंसकों के लिए यह एक धमाकेदार वीकेंड होने वाला है।

कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए लीजेंड 90 लीग के निदेशक शिवेन शर्मा ने कहा कि, “सुरेश रैना, शिखर धवन, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों को एक बार फिर मैदान पर देखना रोमांचित करने वाला है। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि पूर्व दिग्गजों से जुड़ी उन यादों को दोबारा जिंदा करने का मंच है, जिस पर दर्शक कभी तालियां बजाया करते थे। निश्चित तौर पर यह सभी के लिए अनोखे प्रारूप वाला यादगार टूर्नामेंट होने वाला है।”

See also  CG ब्रेकिंग : विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस से टकराई युवती, मौके पर ही मौत

बात प्रमुख खिलाड़ियों की, की जाए तो छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के पास मार्टिन गुप्टिल, सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे ताबड़तोड़ खिलाड़ी हैं, जबकि दिल्ली रॉयल्स के पास रॉस टेलर और शिखर धवन जैसा अनुभव मौजूद है। हरियाणा ग्लेडियेटर्स की कमान फिरकी के जादूगर हरभजन सिंह संभालेंगे, तो वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो राजस्थान किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, वहीं बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिन अल हसन दुबई जॉइंट्स के लिए खेलेंगे।

टूर्नामेंट के दौरान रोजाना दो मैच खेले जाएंगे और 17 फरवरी तक क्वालीफायर मुकाबलों की समाप्ति के बाद 18 फरवरी को धमाकेदार फाइनल देखने को मिलेगा।

Advertisment

सभी टीमें और खिलाड़ी
दुबई जायंट्स
शाकिब अल हसन, थिसारा परेरा, केनर लुईस, केविन ओ ब्रायन, ब्रेंडन टेलर, लियाम प्लंकेट, ड्वेन स्मिथ, एच मसाकद्ज़ा, रिचर्ड लेवी, ल्यूक फ्लेचर, राहुल यादव, क्रिस्टोफर एम, सिड त्रिवेदी, एस प्रसन्ना

See also  ट्रंप रोकेंगे यूक्रेन-रूस युद्ध? म्यूनिख में जेलेंस्की से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल…

छत्तीसगढ़ वारियर्स
सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केविन कूपर, सुरेश रैना, विशाल कुशवाहा, मार्टिन गुप्टिल, अभिषेक सकूजा, अंबाती रायुडु, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम

हरियाणा ग्लेडिएटर्स
पवन सुयाल, प्रवीण गुप्ता, अबू नीशम, अनुरीत सिंह, इमरान खान, असेला गुनारत्ने, इशांक जग्गी, हरभजन सिंह, नागेंद्र चौधरी, रिक्की क्लार्क, पीटर ट्रेगो, चाडविक वाल्टन, मनन शर्मा

गुजरात सैम्प आर्मी
युसुफ पठान, मोइनी अली, ओबस पिएनार, सौरभ तिवारी, केसरिक विलियम्स, जेसल करिया, मिगुएल कमिंस, चंद्रपॉल हेमराज, शापूर ज़ाद्रान, मोहम्मद अशरफुल, विलियम पर्किन्स, नवीन स्टीवर्ट, अभिषेक, चतुरंगा डी सिल्वा, मौसिफ खान

See also  शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

बिग बॉयस
मैट प्रायर, इशान मल्होत्रा, मोनू कुमार, चिराग गांधी, तमीम इकबाल, तिलकरत्ने दिलशान, हर्शेल गिब्स, उपल थरंगा, अब्दुर रज्जाक, शैनन गेब्रियल, वरुण आरोन, नील ब्रूम, करमवीर सिंह, रॉबिन बिस्ट, नमन शर्मा, कपिल राणा, विनोद चांवरिया

दिल्ली रॉयल्स
शिखर धवन, लेंडल सिमन्स, दनुश्का गनथिलका, एंजेलो परेरा, सहरद लुम्बा, बिपुल शर्मा, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, रयाद इमरीत, रॉस टेलर, जेरोम टेलर, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना

राजस्थान किंग्स
ड्वेन ब्रावो, अंकी राजपूत, फिल मस्टर्ड, शाहबाज़ नदीम, फैज़ फज़ल, शादाब जकाती, जसकरन मल्होत्रा, इमरान ताहिर, जयकिशन कोलसावला, राजेश बिश्नोई, कोरी एंडरसन, पंकज राव, शमीउल्लाह शिनवारी, रजत सिंह, एशले नर्स, दवलत जादरान, मनप्रीत गोनी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!