Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:ट्रक की टक्कर से 6वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…

जांजगीर-चांपा। जिले में खराब सड़कों और प्रशासन की लापरवाही के कारण एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से 6वीं के छात्र की जान चली गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अकलतरा-बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण सड़क की मरम्मत और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

बता दें कि यह दर्दनाक हादसा बनाहील बस स्टैंड के पास हुआ, जहां खराब सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने 6वीं कक्षा के छात्र को कुचल दिया। मृत छात्र की पहचान ओम कुमार केवट के रूप में हुई है, जो बनाहील गांव निवासी बुधेश्वर केवट का बेटा था। बताया जाता है कि छात्र ओम कुमार स्कूल से घर लौट रहा था, तभी एक धान से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में भारी तनाव फैल गया, जिसके बाद लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

See also  CG News: किसान से मांगी 13 हजार रुपये की रिश्वत, ACB ने घूसखोर पटवारी को रंगेहाथ दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण प्रशासन से ठोस आश्वासन और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!