Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: उदयपुर के घाटी गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव, तीन थानों का जाब्ता तैनात…

उदयपुर। जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र स्थित घाटी गांव में दो दिन पहले दो गुटों के बीच विवाद के चलते एक युवक की हत्या हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। मंगलवार को दोनों गुटों के बीच आपसी रंजिश के कारण एक युवक, दिलखुश पुत्र ईश्वरलाल डामोर (20), को पेट में चाकू मारा गया था। घायल अवस्था में उसे डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गई।मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से मना कर रहे थे। परिजनों को पुलिस ने समझाइश दी और आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शव उठाने के लिए राजी हो गए।

See also  मुख्यमंत्री मितान योजना : 92 हजार लोगों को घर पर मिला शासकीय दस्तावेज और प्रमाण-पत्र.... स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से राज्य के 51 लाख से अधिक लोगों को मिला मुफ्त इलाज....

घटना के बाद घाटी गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस ने पहाड़ा थाना के अलावा खेरवाड़ा और पाटिया थाना पुलिस का जाब्ता गांव में तैनात किया है।थानाधिकारी उम्मेदी लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जबकि गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।राजस्थान के अलवर जिले के पंचनोत गांव में गुरुवार की सुबह पानी की टंकी में अवैध कनेक्शन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने बुजुर्ग के सीने में गोली मार दी। गोली बुजुर्ग के फेफड़ों में फंस गई।

See also  Naxal Operation 2026 : बड़ी सफलता , सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपा भारी विस्फोटक जखीरा बरामद

बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।विवाद में दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें अलवर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला। पुलिस ने घायलों के बयान लेकर मामला दर्ज किया है।मालाखेड़ा पुलिस थाना अधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी और बिछाई गई पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में पहले से भी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

See also  इंडिया रूरल कोलोक्वि: ग्रामीण गरीबी और असमानता की चुनौतियों पर हुआ संवाद, रीजनरेटिव डेव्हलपमेंट पर सोसायटी के एप्रोच पर हुई चर्चा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!