Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न… लगे जय बजरंगबली के नारे…

कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
 
लगे जय बजरंगबली के नारे
 
जांजगीर-चांपा। देश की राजनीति में दक्षिण का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला राज्य कर्नाटक में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता से पूरे जिले के कांग्रेसियों में उत्साह का संचार दिखाई दिया। जैसे ही विधानसभा के परिणाम घोषित हुए नगर एवं आस-पास क्षेत्रों के कांग्रेसी स्थानीय कचहरी चौक में उपस्थित होकर नगर के सिद्ध दक्षिण हनुमान मंदिर में जय बजरंगबली के नारे लगाते हुए संकट मोचन हनुमान जी की पूजा कर ढ़ोल ताशे बजाते हुए कचहरी चौक में जमकर आतिशबाजी करते हुए लोगों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कांग्रसियों ने चुनाव परिणाम को 2024 के आमचुनाव के लिए निर्णायक बताते हुए कहा कि कर्नाटक को दक्षिण भारत की राजनीति के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण राज्य है। जहां कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी को दक्षिण भारत से मुक्त कर दिया है। इस चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मुद्दों को सामने रखकर मैदान में उतरी थी। जिसे प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। साथ ही केन्द्र की अहंकारी, दुव्यर्वहार और एजेंसी पॉलिटिक्स के खिलाफ लोगों ने वोट-टू-नो बीजेपी का जनादेश देकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। आज लोगों को महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, प्रेम सद्भाव , एकता और अखण्डता जैसे मुद्दों पर अपना मत देकर आने वाले देश की राजनीति की दिशा तय कर दी है। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, रमेश पैगवार, भगवान दास गढ़ेवाल, इंजी.रवि पाण्डेय, विवेक सिसोदिया, जिला युंका अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, रफीक सिद्दकी, शिशिर द्विवेदी, उत्तम पाटले, गिरधारी यादव, महारथी बघेल, अजीत सिंह राणा, हेमलता राठौर, मुस्कान परवीन, निशा राठौर, पूनम अग्रवाल, रामविलास राठौर, ऋषिकेश उपाध्याय, गौरव सिंह, पंकज शुक्ला, सुरेश देवांगन, हर्षवर्धन सिंह, गगन गुरुद्वान, संतोष यादव, राजा खान, भोलू यादव, नरसिम्हा यादव, परमेश्वर निर्मले, सुखराम गढ़ेवाल, गुड्डू पठान, अनिल राठौर, प्रीतम सिंह राठौर, दिनेश महंत, अतीक कुरैशी, देवकुमार पाण्डेय, देव गढ़ेवाल, पवन कश्यप, राकेश कहरा, रवि शर्मा, चुन्नू थवाईत, मिथुन राठौर, मनोज कालू अग्रवाल, शुभांकर सिंह, अशोक रात्रे, विशंभर श्रीवास सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

See also  शराब में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है यह चखना, 6 लाख करोड़ का है कारोबार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!