Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन… एन.आई.एस. प्रशिक्षक एवं पी.टी.आई. सब-जूनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों को सिखा रहे हैं विभिन्न खेलों की बारीकियां…

प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

एन.आई.एस. प्रशिक्षक एवं पी.टी.आई. सब-जूनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों को सिखा रहे हैं विभिन्न खेलों की बारीकियां

मई से जून के बीच आयोजित किए जा रहे खेल प्रशिक्षण शिविर

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय के द्वारा राज्य के सभी जिले के मुख्यालयों एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, अधोसंरचना और सुविधाओं के विकास तथा खिलाड़ियो को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए विगत साढे़ चार वर्षों से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और युवा महोत्सव जैसे प्रदेश स्तरीय वृहद आयोजन भी कर रही है।

See also  कवियों ने की कविता की बरसात, देर रात तक कविता की फुलझड़ी चलती रही...

खेल प्रशिक्षण शिविर के तहत जिलों में एन.आई.एस. प्रशिक्षक एवं पी.टी.आई. सब-जूनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों को व्हालीबाल, एथलेटिक, बास्केटबाल, हाकी, फुटबाल, बैडमिंटन, जूडो, कराते, कयाकिंग एण्ड कैनोइंग एवं कबड्डी इत्यादि विभिन्न खेलों की बारीकियां सिखा रहे हैं।

Advertisment

रायपुर संभाग के अंतर्गत रायपुर जिले में 17 मई से 15 जून तक, बलौदाबाजार जिले में 12 मई से 10 जून तक, महासमंुद जिले में 19 मई से 17 जून तक, गरियाबंद जिले में 17 मई से 15 जून तक, धमतरी जिले में 17 मई से 15 जून तक, बस्तर संभाग के अंतर्गत बस्तर जिले में 17 मई से 15 जून तक ,बीजापुर जिले में 01 मई से 30 मई तक, दंतेवाड़ा जिले में 12 मई से 10 जून तक, नारायणपुर जिले में 15 मई से 14 जून तक, कांकेर जिले में 15 मई से 13 जून तक, सुकमा जिले में 15 मई से 14 जून तक, कोण्डागांव जिले में 21 मई से 15 जून तक, सरगुजा संभाग के अंतर्गत सरगुजा जिले में 17 मई से 15 जून तक, बलरामपुर जिले में 20 मई से 15 जून तक, जशपुर जिले में 13 मई से 12 जून तक, सूरजपुर जिले में 16 मई से 14 जून तक, कोरिया जिले में 15 मई से 14 जून तक, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में 14 मई से 13 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर में ‘‘डाॅक्टर्स दिवस‘‘ एवं ‘‘सी.ए. दिवस‘‘ का आयोजन सम्पन्न...

इसी तरह बिलासपुर संभाग के अंतर्गत बिलासपुर जिले में 17 मई से 15 जून तक, मुंगेली जिले में 20 मई से 15 जून तक , कोरबा जिले में 16 मई से 15 जून तक , जांजगीर-चांपा जिले में 08 मई से 28 मई तक , सक्ती जिले में 01 मई से 21 मई तक, गौरेला-पेंण्ड्रा-मरवाही जिले में 18 मई से 15 जून तक, रायगढ़ जिले में 18 मई से 15 जून तक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 17 मई से 15 जून तक, दुर्ग संभाग के अंतर्गत दुर्ग जिले में 13 मई से 02 जून तक, बालोद जिले में 15 मई से 14 जून तक, कबीरधाम जिले में 01 मई से 30 मई तक, बेमेतरा जिले मे 10 मई से 08 जून तक, राजनांदगांव जिले में 10 मई से 08 जून तक, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौंकी जिले में 15 मई से 14 जून तक और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 15 मई से 14 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया जाएगा।

See also  पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी GRP में है पदस्थ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!