Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

T20 वर्ल्ड कप जिताने वाली धाकड़ ऑलराउंडर ने जीता ICC का सबसे बड़ा अवॉर्ड…

नई दिल्ली। साल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए ICC अवॉर्ड का ऐलान किया जा रहा है।

ICC मेन्स और वूमेन्स कैटेगिरी में ICC अवॉर्ड की घोषणा कर रही है। इस क्रम में अब ICC वूमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड का ऐलान कर दिया गया है।

इस अवॉर्ड के लिए 4 खिलाड़ी नॉमिनेट हुए थे लेकिन अंत में न्यूजीलैंड की धाकड़ ऑलराउंडर अमेलिया केर बाजी मारने में सफल रही। अमेलिया केर ने तीन खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए ICC वूमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड अपने नाम किया।

ICC वूमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर को राचेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवॉर्ड के लिए अमेलिया केर, साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट, श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू और साउथ अफ्रीका की धाकड़ ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को नॉमिनेट किया था।
केर ने पिछले साल तीनों फॉर्मेट में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और बतौर ऑलराउंडर मानक स्थापित किए।

See also  CG News: कोरबा में बड़ा हादसा! मशीन साफ करते वक्त महिला मजदूर की मौत, मुआवजे के बाद उठाया गया शव

उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम पहली बार T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने में कामयाब हुई। अमेलिया केर को इस टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने 135 रन बनाने के अलावा सबसे ज्यादा 15 विकेट भी अपने नाम किए।

Advertisment

राचेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी पहली बार 2017 में प्रदान की गई थी और तब से इसे तीन खिलाड़ियों ने जीता था। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, भारत की स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट ने दो-दो बार यह अवॉर्ड जीता है। पहली बार हुआ है जब किसी कीवी खिलाड़ी के नाम ये अवॉर्ड हुआ है। केर न केवल राचेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी जीतने वाली पहली न्यूजीलैंड की खिलाड़ी हैं, बल्कि किसी भी रूप में ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीतने वाली पहली कीवी प्लेयर भी बनीं हैं।

See also  CRIME NEWS : मां के लापता हो जाने की फैलाई अफवाह, बेटे ने ही हत्या कर दफना दिया था शव…

 

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!