Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

डिजिटल अरेस्ट: 2.27 करोड़ की ठगी, महिला को ऐसे बनाया निशाना…

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने डिजिटल अरेस्ट के एक मामले में जयपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को बताया आरोपी ने देहरादून की एक महिला से कथित तौर पर 2.27 करोड़ रुपये की ठगी की थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने यहां बताया कि जयपुर से गिरफ्तार ठग मात्र 19 साल का है. पुलिस के मुताबिक, नीरज भट्ट एक साइबर अपराधी गिरोह का सदस्य था. उसने कथित तौर पर खुद को मुंबई पुलिस के साइबर अपराध विभाग का अधिकारी बताकर ठगी की थी. एसएसपी ने बताया कि देहरादून के निरंजनपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने कुछ दिन पहले मामले की शिकायत दर्ज कराई थी.

See also  CG NEWS: रिजेक्ट धान के नाम पर 11.40 लाख का गबन, बीज निगम की जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस

पीड़िता ने बताया कि जब उसने कॉल करने वाले व्यक्ति से उसे इस केस से बाहर निकालने को कहा, तो उसने अपने कथित उच्च अधिकारियों से बात करवाई. इस दौरान उसे कहीं भी बाहर नहीं जाने के लिए कहा गया. फोन करने वाले ने उन्हें क्लीनचिट दिलाने के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए भी कहा. साथ ही कहा कि यह पैसे एक या दो दिन के अंदर वापस कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि आपके अकॉउंट की पूरी निगरानी की जा रही थी. पीड़िता ने बताया कि जब ट्रांसफर किया गया पैसा वादे के मुताबिक कभी वापस नहीं आया तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ. लेकिन तब तक उसे 2.25 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका था. एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए खातों और मोबाइल नंबरों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित बैंकों और सेवा प्रदाताओं की मदद ली. उन्होंने कहा, डेटा विश्लेषण और तकनीकी और डिजिटल सबूतों का उपयोग करके घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पहचान की गई जिसके बाद गिरफ्तारी हुई.

See also  Raipur News: नवा रायपुर बना नई तहसील: 39 गांवों के लोगों को राहत, अब राजस्व कामों के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायपुर शहर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!