Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर ने निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में ली बैठक, निर्वाचन कार्य में सभी अधिकारी-कर्मचारियों अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक करें निर्वहन – कलेक्टर…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के निर्वाचन कार्य के सुचारू संपादन हेतु अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधा, संपत्ति विरूपण की कार्यवाही करने, नाम निर्देशन हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने, सामग्री वितरण-वापसी स्थल, स्ट्रांग रूम में सीसीटीव्ही सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत में नाम निर्देशन की प्रक्रिया की तैयारियों की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

See also  सरगुजा से दिल्ली, रायपुर और बनारस फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजेंगे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!