Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिग बॉस 18 के फिनाले में सलमान खान और आमिर खान का मजेदार फोन एक्सचेंज, दोनो के ‘लवयापा मोमेंट’ ने बांधा समा!

आमिर खान हाल ही में बिग बॉस 18 के फिनाले में नजर आए, जहां उन्होंने अपने पुराने दोस्त सलमान खान से मुलाकात की। दोनों ने काफी मज़ेदार बातें की, पुरानी यादें ताजा की और अपने-अपने चलेट्स को लेकर मजाक भी किया। आमिर यहां अपने बेटे जुनैद खान की आने वाली फिल्म लवयापा को प्रमोट करने पहुंचे थे। उनके साथ जुनैद और उनकी को-स्टार खुशी कपूर भी थीं।

बातचीत के दौरान जुनैद और खुशी ने मस्ती-मज़ाक में सलमान और आमिर की पुरानी दोस्ती का टेस्ट लेने का आइडिया दिया। उन्होंने मजाक में कहा कि दोनों खानों को एक “लवयापा मोमेंट” के लिए अपने-अपने फोन एक्सचेंज करने चाहिए। ये सुनकर सब ठहाके लगाने लगे, और पूरे माहौल में एक हल्की-फुल्की मस्ती छा गई।

See also  महिला के साथ घर अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

फोन एक्सचेंज करने के बाद सलमान ने मज़ाक में आमिर को छेड़ते हुए कहा कि आमिर को टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि वो शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं, जबकि सलमान अभी तक कुंवारे हैं। मजाकिया अंदाज में बातचीत चल रही थी कि तभी सलमान ने अपने फोन को अनलॉक करने में थोड़ी झिझक दिखाई। आमिर ने उन्हें समझाते हुए कहा कि फोन खोलो। इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा, “फोन खोलते ही तू गिर जाएगा।” आमिर ने तुरंत मजेदार जवाब दिया, “देख, गिर जाऊंगा तो अपने आपको संभाल लूंगा, लेकिन इंडिया को गिरने नहीं दूंगा। टेंशन मत ले… तेरे सीक्रेट्स मेरे पास सेफ हैं।” यह सुनकर सेट पर ठहाकों की बारिश हो गई।

See also  एम्स रायपुर की लापरवाही-हार्निया सर्जरी के लिए डेढ़ साल की वेटिंग...

मजाकिया माहौल और भी दिलचस्प हो गया जब आमिर ने सलमान का फोन चेक करते हुए छेड़ा, “ओह, ये वाली अभी भी है… और इसका तो आज सुबह फोन भी आके गया।” फिर मजाक में बोले, “ये वाली का नंबर ब्लॉक क्यों किया?” इस पर सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया, “बहुत परेशान करती है यार।” आमिर, हंसते-हंसते, सलमान से बोले, “अच्छा, अब मेरा फोन चेक कर ले।” इस पर सलमान ने फट से मजाक में कहा, “तेरे फोन में क्या चेक करूं यार? या तो रीना या किरण का मैसेज रहेगा।” सेट पर फिर से हंसी का ठहाका गूंज गया।

See also  CG BREAKING: पूर्व CM के फार्म हाउस में चोरी, FIR दर्ज...

दोनों के बीच की ये मजाकिया नोकझोंक ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। सलमान और आमिर की गहरी दोस्ती और उनकी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग ने बिग बॉस फिनाले को वाकई यादगार बना दिया। दोनों ने अपनी 1994 की क्लासिक फिल्म अंदाज़ अपना अपना के आइकॉनिक बाइक सीन को भी रीक्रिएट किया। बैकग्राउंड में दो मस्ताने चले ज़िंदगी बनाने गाना बज रहा था, जिसने फैंस के लिए नॉस्टैल्जिया का पल बना दिया।आमिर ने हंसी-हंसी में फिल्म के सीक्वल की बात छेड़ी, जिससे फैंस के बीच जोश और एक्साइटमेंट भर गया। लोग एक मॉडर्न वर्जन में उस क्लासिक कॉमेडी को दोबारा देखने के बारे में सोचने लगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!