Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सैफ अली खान पर हमला मामला, कौन है विजय दास? जानें लेटेस्ट अपडेट…

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद आलियान उर्फ विजय दास (BJ) को ठाणे से दबोचा. आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट के करीब बने लेबर कैंप के पास की झाड़ियों से पकड़ा. जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद आलियान ही वह शख्स है जिसने 16 जनवरी की रात घर में घुसकर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया था.

आरोपी की पहचान मोहम्मद आलियान उर्फ BJ के रूप में हुई है. पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने ही सैफ और करीना के घर में घुसकर हमला किया था. मुंबई पुलिस की टीम ने उसे ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया. आरोपी ठाणे के Ricky’s बार में हाउसकीपिंग वर्कर के रूप में काम करता था. विले पार्ले पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ठाणे में पकड़ा गया आरोपी वही व्यक्ति है जो सैफ अली खान पर हुए हमले के लिए वॉन्टेड था. अब उसे बांद्रा लाकर पूछताछ की जाएगी.

See also  NEET के बिना भी बन सकते हैं ‘डॉक्टर’, ये हैं Top 10 मेडिकल कोर्स…

हमलावर ने पकड़े जाने से बचने के लिए अपना झूठा नाम ‘विजय दास’ बताया. हमलावर की गिरफ्तारी से पहले, सैफ अली खान के घर की सीढ़ियों से उतरते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए उसके पोस्टर मुंबई और आसपास के स्थानों पर लगाए गए थे.

इससे पहले शनिवार को हमले से जुड़े एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया गया. पुलिस ने मुंबई से भी दो लोगों को हिरासत में लिया है. शनिवार को पकड़े गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. मुंबई पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिए गए संदिग्ध की तस्वीर भी शेयर की है. उसका नाम आकाश बताया जा रहा है. उसने स्थानीय पुलिस की पूछताछ में खुद को मुंबई का रहने वाला बताया. आकाश को हिरासत में लिए जाने की जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की टीम दुर्ग पहुंचकर संदिग्ध से पूछताछ करेगी.

Advertisment

See also  मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपीएसी की बैठक सम्पन्न, चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

ओडिशा में ‘यौन तस्करी’ और ‘युवा लड़कियों की आपूर्ति’ में शामिल संदिग्ध को छत्तीसगढ़ दुर्ग में रेलवे सुरक्षा बल ने हिरासत में लिया. वह बिलासपुर जा रहा था जब उसे हिरासत में लिया गया. रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार उसके पास से एक बैग भी मिला है जिस पर फास्टट्रैक लिखा है. सैफ की बिल्डिंग और दादर मोबाइल शॉप के सीसीटीवी में भी ऐसा ही बैग देखा गया है. वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. मुंबई पुलिस को मोबाइल लोकेशन के बारे में जानकारी मिली थी जिसके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया है. संदिग्ध आकाश को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा गया. 16 जनवरी की रात करीब 2 बजे सैफ अली खान के घर में एक अनजान व्यक्ति घुस गया था, जिसे सैफ के घर की महिला स्टाफ ने देखा और शोर मचाया. आवाज सुनकर सैफ अली खान आए तो उस व्यक्ति से हाथापाई हुई, जिसके बाद उसने एक्टर को चाकू मार दिया. हमलावर ने सैफ पर चाकू से 6 वार किए, जिसकी वजह से वो बुरी तरह जख्मी हो गए थे. चाकू का एक हिस्सा एक्टर की रीढ़ के पास भी फंस गया था. मुंबई के लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान को भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई. अब एक्टर खतरे से बाहर हैं.

See also  13 मृतकों की हुई पहचान, रायपुर सारागांव सड़क हादसे पर अपडेट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!