Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG :PSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मैराथन टेस्ट सीरीज 27 से…

कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन कांकेर की एक और अभिनव पहल ‘‘मावा मोदोल’’ योजना के तहत जिला मुख्यालय कांकेर में 150 छात्रों एवं भानुप्रतापपुर में 250 छात्रों कुल 400 बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन छात्रों के अलावा जिले के ऐसे छात्र जिन्होंने माह फरवरी 2025 में आयोजित परीक्षा के प्रवेश फार्म भरे हैं। उन छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिए निःशुल्क मैराथन परीक्षा टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। जिले के ऐसे छात्र जो छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तथा परीक्षा फार्म भरे हैं, ऐसे छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है।

See also  पीएम आवास योजना शहरी की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न...

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने बताया कि सीजी पीएससी की तैयारियों में जुटे युवक युवतियों के लिए मावा मोदोल मैराथन टेस्ट सीरीज की परीक्षा 27 जनवरी से 06 फरवरी तक प्रति दिवस विषयवार परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाईन पंजीयन हेतु बारकोड भी जारी किया गया है

तथा गूगल लिंक के माध्यम से भी पंजीयन कराया जा सकता है। मैराथन टेस्ट के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि सभी विषयों की अलग-अलग तिथि को परीक्षा प्रति दिवस दो घंटे आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 11 दिवस तक जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जाएगा। विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रश्न पत्र तैयार कराया जा रहा है। मैराथन टेस्ट सीरीज के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।

See also  चॉइस सेंटर में लूट की कोशिश: जिला न्यायालय के स्टेनो ने नाबालिग की आंख में झोंका मिर्च पाउडर, CCTV में कैद हुई वारदात...

उन्होंने जानकारी दी है कि सीजी पीएससी के मैराथन टेस्ट सीरीज के अंतर्गत विकासखंड चारामा, कांकेर एवं नरहरपुर के प्रतिभागियों के लिए डाईट भवन कांकेर एवं बीआरसीसी भवन कांकेर में परीक्षा आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार से विकासखंड अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा क्षेत्र के छात्रों के लिए पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अंतागढ़ को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Advertisment

विकासखंड दुर्गूकोंदल एवं भानुप्रतापपुर क्षेत्र के छात्रों के लिए मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग सेंटर बीईओ कार्यालय के बाजू में भानुप्रतापपुर में आयोजित किया जाएगा। पखांजूर क्षेत्र के छात्रों के लिए बीआरसीसी प्रशिक्षण कक्ष जनपद पंचायत प्रशिक्षण कक्ष पखांजूर में आयोजित किया जाएगा। मैराथन टेस्ट सीरीज हेतु अब तक 402 छात्रों ने पंजीयन करा लिया है। पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने जिले के सभी अर्हताधारी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर सुनहरा अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कांधा देकर गृहग्राम जशपुर के लिए किया रवाना, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने नक्सल हमले में शहीद जवान नीतेश एक्का को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!