Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Delhi Vidhansabha Chunav 2025: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया एक और बड़ा वादा, दिल्ली में रहने वाले किराएदारों के लिए खोला खुशियों का पिटारा…

नई दिल्ली: Delhi Vidhansabha Chunav 2025 दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने को अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। जिसको लेकर सभी राजनीति पार्टियां पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। अब जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां अपना अपना चुनावी वादा मतदाताओं के सामने रख रहे हैं। इसी बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया है।

पूर्व सीएम ने हमारी सरकार बनी तो हम किराएदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी देंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली में किरायेदारों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी का लाभ नहीं मिल रहा है। चुनाव बाद जब हमारी सरकार बनेगी तो हम ऐसी योजना लाएंगे जिससे किरायेदारों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से पूर्वांचली समाज को बड़ा लाभ मिलेगा।

See also  अधर में लटका राम वन गमन पथ परिपथ प्रोजेक्ट, शिवरीनारायण नगर में हो रहे कार्य बीते कई महीनों से ठप...

आपको बता दें कि दिल्ली में चुनावी बिगुल बच चुका है। यहां 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। जिसके बाद इसका परिणाम 8 फरवरी को आएगा। मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा का कार्याकाल 23 फरवरी, 2025 तक का है। इससे पहले चुनाव हो जाएगा और नए कार्यकाल का गठन कर लिया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!