Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: जमीन बिक्री के नाम पर 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। जिले में जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को राजनांदगांव के बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर के लालबाग निवासी दीपक तोतवानी द्वारा बसंतपुर थाने में शहर के कामठी लाईन निवासी विवेक बेलावाल के खिलाफ छलपूर्वक जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया।

पुलिस ने जांच में पाया कि स्थानीय उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक प्रयोजनार्थ स्थाई लिज पर आबंटित परिसर जिसका रकबा 4025 वर्ग फीट को आरोपी द्वारा बैंक में बंधक होने की स्थिति में भी विक्रय करने का सौदा किया। बैंक से व्यावसायिक परिसर को ऋण मुक्त कराने का व बैंक को देने वाली देय राशि के संबंध में सेटलमेंट कार्यवाही चलने का ईकरारनामा में उल्लेखर कर 32 लाख रूपये दीपक तोतवानी से लेकर 17 मार्च 2021 में विक्रय कर का पक्का सौदा कर कब्जा सहित एवं मुख्त्यारनामा दे दिया। लेकिन आरोपी विवेक द्वारा बैंक में ऋण की अदायगी नहीं की गई। जिसके फलस्वरूप बैंक के द्वारा सौदाकृत व्यावसायिक भूखंड और उसमें बने शेड को नीलामी कर दिया गया।

See also  Big Breaking : Grand Comeback: Chhattisgarh’s SPS Officers Eye Plum and Sensitive Postings...

इस मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने विवेक बेलावाल के द्वारा दीपक तोतवानी से छलपूर्वक धोखाधड़ी करना पाया और उसके खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार किया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!