Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बलात्कार और पैसे ऐठने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित…

बलात्कार और पैसे ऐठने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को मंगलवार को एक महिला नेता से बलात्कार और पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उन्हें तुरंत पार्टी से निष्कासित कर दिया.

प्राथमिकी में कहा गया है कि पीड़िता भी भाजपा की नेता है और उसे पार्टी का टिकट दिलाने का वादा करके कथित तौर पर बलात्कार किया गया. कथित तौर पर आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया और उसका इस्तेमाल पैसे ऐंठने के लिए किया. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी.

See also  होटल ‘मुरारी द किचन’ में लगी भीषण आग, तीन सिलेंडर फटने से आस-पास की दुकान भी जलकर खाक...

चौहान के खिलाफ 13 जनवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. भाजपा की सीधी जिला इकाई के अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने अजीतपाल सिंह चौहान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!