Trains Cancelled : रेलवे ने फिर बढ़ाई यात्रियों की परेशानियां, इन ट्रेंनों को किया रद्द, असुविधा से बचने के लिए देखें पूरी लिस्ट…
Trains Cancelled : रेलवे ने फिर बढ़ाई यात्रियों की परेशानियां, इन ट्रेंनों को किया रद्द, असुविधा से बचने के लिए देखें पूरी लिस्ट।

रायपुर। Trains Cancelled : राजधानी रायपुर से बिलासपुर, कोरबा और जूनागढ़ जाने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। रेलवे ने इन रूटों पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 16 से 19 जनवरी तक इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और नए प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है। इन कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए रेलवे अधिकारियों ने गर्डर की लॉन्चिंग प्रक्रिया के दौरान ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके कारण इन तारीखों में कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।
Trains Cancelled : रद्द की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
– 16 जनवरी को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू स्पेशल
– 16 जनवरी को 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू स्पेशल
– 16 जनवरी को 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू स्पेशल
– 16 और 17 जनवरी को 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल
– 17 जनवरी को 68727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल
– 18 जनवरी को 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल
– 18 जनवरी को 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल
– 19 जनवरी को 58208 जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल
– 19 जनवरी को 58280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल



