Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आप लोगों ने छत्तीसगढ़ राज्य और चांपा नगर का गौरव बढ़ाया है -राजेश्री महन्त… मार्शल आर्ट कराटे संघ एवं चांपा सेवा संस्थान के द्वारा प्रतिभागियों का सम्मान…

आप लोगों ने छत्तीसगढ़ राज्य और चांपा नगर का गौरव बढ़ाया है -राजेश्री महन्त
 
मार्शल आर्ट कराटे संघ एवं चांपा सेवा संस्थान के द्वारा प्रतिभागियों का सम्मान
 
जांजगीर-चांपा। मार्शल आर्ट कराटे संघ तथा चांपा सेवा संस्थान चांपा की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं राज्य सहित चांपा नगर का नाम रोशन करने वाले कराटे प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चांपा के प्रथम नागरिक जय थवाईत ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में भागवताचार्य दिनेश दुबे सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कराटे संघ की ओर से अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले कराटे संघ के प्रतिभागियों ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ने कहा कि- चांपा सेवा संस्थान एवं चांपा कराटे संघ के संयुक्त तत्वावधान में यह गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आप लोगों ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर भारत वर्ष सहित छत्तीसगढ़ राज्य एवं चंपानगर का नाम रोशन किया है। आप सभी अपनी माता-पिता, गुरुजन एवं समाज का मान सदा बढ़ाते रहें यही शुभकामना है, किसी कमजोर व्यक्ति को प्रोत्साहित करने एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस विद्या का प्रयोग आप अपने जीवन में करें यही हमारा आप सभी से अपेक्षा है। आचार्य दिनेश दुबे ने कहां कि- वैदिक युग से ही संपूर्ण कलाओं की जननी हमारा भारतवर्ष ही है, मार्शल आर्ट की कला से शरीर में स्फूर्ति आती है आत्मरक्षा के लिए यह आवश्यक है! लोगों को कार्तिकेश्वर स्वर्णकार तथा नगर पालिका के अध्यक्ष जय थवाईत ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम का विधिवत संचालन सुनील वनकर ने किया संघ के संरक्षक मनोज मित्तल एवं आर के वर्मा का विशेष सम्मान किया गया। मंच पर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ श्रम मंडल के सदस्य हर प्रसाद साहू, जनपद सदस्य कमलेश सिंह , अनिल सोनी, निर्मल दास वैष्णव विराजमान थे इस अवसर पर कुलवंत सिंह सलूजा ,मूलचंद गुप्ता, किशन अग्रवाल, प्रकाश रात्रे सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे उल्लेखनीय है कि चांपा प्रवास के दौरान राजेश्री महन्त महाराज श्री श्याम बाबा मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए तथा इंडियन आइडल फेम शिव चौधरी से भी उनके निवास स्थल पर पहुंचकर सौजन्य भेंट मुलाकात की।

See also  देश में कोरोना के 1081 एक्टिव केस, 12 मौतें; केरल में सबसे ज्यादा 430 मामले

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!