Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Breaking News : 3 युवकों से 22 लाख नकद व 1.20 करोड़ का सोना जब्त, पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दबोचा…

Breaking News : 3 युवकों से 22 लाख नकद व 1.20 करोड़ का सोना जब्त, पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दबोचा।

राजस्थान। Breaking News : डूंगरपुर में बिछीवाड़ा पुलिस ने रतनपुर चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों से एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना और नकदी बरामद कर गिरफ्तार किया है। यह तीनों युवक सोने और नकदी के साथ गुजरात जा रहे थे। Breaking News थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि पुलिस ने रतनपुर चैक पोस्ट पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान तीन युवक एक निजी बस से रतनपुर में उतरकर पैदल चैक पोस्ट पार करने लगे।

पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें रोका और उनके बैग की तलाशी ली, जिसमें सोने के जेवरात और नकदी पाई गई। आरोपियों के पास कोई बिल नहीं होने पर पुलिस ने सोने और नकदी को जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोल सिरोही निवासी चंदूलाल पुत्र जेसाजी सेन, मोरली सिरोही निवासी तेजाराम पुत्र बाबाजी देवासी, और बागसिंह सिरोही निवासी अशोक पुत्र होबाराम मेघवाल शामिल हैं।

See also  समाज के सबसे जरूरतमंद व्यक्ति के पास जाकर उसकी समस्या का समाधान करना ही समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य : इंजी.रवि पाण्डेय

पुलिस ने बैग से 22,49,817 रुपये नकद और 1.478 किलोग्राम सोने के जेवरात जब्त किए, जिनकी कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। थानाधिकारी के अनुसार, ये युवक कुरियर सेवा में कार्यरत थे और यह बैग उदयपुर से अहमदाबाद ले जा रहे थे।

पुलिस आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के हैडकांस्टेबल लोकेंद्र सिंह, कांस्टेबल युवराज सिंह, कपिल, कुंदन सिंह, कुणाल और सुरेंद्र शामिल थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!