Election Breaking : आज होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस…
Election Breaking : आज होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस।

Election Breaking : आज दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है, जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच दिल्ली में वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ और नाम काटने को लेकर विवाद ताजा हो गया है। आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं और इस मुद्दे पर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
आप पार्टी ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली विधानसभा में बड़े पैमाने पर वोटों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि यहां हजारों वोटों को जोड़ने और काटने की साजिश चल रही है, जो लोकतंत्र की स्थिति को प्रभावित कर सकती है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में करीब एक लाख मतदाता हैं, और वोटर लिस्ट की समरी रिवीजन प्रक्रिया के दौरान 15 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच 10,500 नए वोट जोड़े गए और 6,167 वोट काटने के आवेदन आए हैं।
इस विवाद का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि मात्र 84 लोगों ने 4,283 वोट काटने के आवेदन दिए थे। चुनाव आयोग ने जब इन आवेदनकर्ताओं को सुनवाई के लिए बुलाया, तो उन सभी ने यह दावा किया कि उन्होंने ऐसी कोई एप्लीकेशन नहीं दी थी।
भाजपा ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए इसे झूठ फैलाने और फिर उसका प्रचार करने की उनकी पुरानी आदत बताया। भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी हर चुनाव से पहले इस तरह के विवादों को हवा देती है, ताकि चुनावी माहौल को अस्थिर किया जा सके।



