Jagdalpur Crime : बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने बाद आरोपियों की हुई गिरफ्तारी…
Jagdalpur Crime : बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने बाद आरोपियों की हुई गिरफ्तारी।

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने करकापाल निवासी अर्चना घोष की हत्या की गुत्थी को महज 48 घंटों में सुलझा लिया। मृतिका की लाश 1 जनवरी 2025 की रात उसके बेडरूम में पाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस की एक टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया और मामले में आरोपियों को चिन्हित किया।
जांच में यह पता चला कि मृतिका के घर में काम करने वाला ड्राइवर रोहित कश्यप ही इस हत्या का मास्टरमाइंड था। रोहित ने तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लूट की नियत से इस अपराध को अंजाम दिया। घटना के दिन, आरोपी ने मृतिका के घर में प्रवेश किया और उसके मोबाइल, धनराशि और जेवरात लूटते समय विरोध करने पर हत्या कर दी।
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें रोहित कश्यप, जोसेफ कश्यप, नीलू बघेल और पप्पू बघेल शामिल हैं। उनके पास से लूटी गई संपत्ति, जिसमें सोने की कनौटी, चांदी के गहने, मृतिका का मोबाइल, दो मोटरसाइकिलें, और नगदी 36,500 रुपए की रकम बरामद हुई है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में प्रस्तुत किया। इस मामले में बस्तर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें निरीक्षक लीलाधर राठौर, गौरव तिवारी, शिवानंद सिंह, सुरेश जागड़े, तामेश्वर चौहान और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपीः -1. रोहित कश्यप पिता पुरन कश्यप निवासी सी कुरन्दी बड़े पारा थाना नगरनार
2. जोसेफ कश्यप पिता युनुस कश्यप निवासी खड़गघाट जगदलपुर थाना कोतवाली
3. नीलू बघेल पिता स्व. मोहन बघेल निवासी डोगाघाट थाना कोतवाली जगदलपुर
4. पप्पू बघेल पिता घासी बघेल निवासी डोगाघाट थाना कोतवाली जगदलपुर



