Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पाराज्य एवं शहररायपुर

नाबालिक के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार लहराते आरोपी पकड़ाया…

अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की त्वरित जांच करते हुए आरोपी नेमीचंद धीवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

See also  मालखरौदा जनपद सीईओ के प्रथम अपील आदेश को दिखाया ठेंगा,जनसूचना अधिकारी गेंदलाल साहू भठोरा का कारनामा, राज्य सूचना आयोग में होगा द्वितीय अपील एवं शिकायत...

Abhanpur Breaking : धारदार हथियार लहराते आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Breaking : अभनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो धारदार हथियार लहरा रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान किशन उर्फ बालकिशन घीवर (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम टेकारी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर का निवासी है। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर उसके पास से धारदार हथियार जप्त किया।

Advertisment

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय रायपुर में पेश करने के लिए रिमांड पर रवाना कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  Road Accidents: रायपुर लौटते वक्त हुआ हादसा, संपादक आनंद दीक्षित की मौके पर ही मौत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!