Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बीजापुर के साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकरकी हत्या के बाद पत्रकार जगत स्तब्ध, बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर NDTV के लिए भी करते थे काम…

बस्तर। बस्तर के मशहूर युट्यूबर, पत्रकार और ‘बस्तर जंक्शन’ नाम के यूट्यूब चैनल के एडमिन मुकेश चंद्राकर की हत्या कर उसकी लाश सेप्टिक टैंक में छिपाई गई थी। इसका खुलासा आज हुआ है। मुकेश चंद्राकर नए साल यानी पहली जनवरी से लापता थे । इसकी शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद मुकेश चंद्राकर की लगातार खोजबीन की जा रही थी।

आज पुलिस को इससे जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे। जिसके बाद उन्होंने बीजापुर में एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई, जहां मुकेश चंद्राकर की लाश पाई गई। आशंका जताई जा रही है कि सड़क निर्माण भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदार से विवाद के बाद मुकेश चंद्राकर लापता था और इसी विवाद में उसकी हत्या भी कराई गई है। बहरहाल बस्तर पुलिस इस मामले में विस्तार से खुलासा कर सकती है। फ़िलहाल उसकी लाश को बाहर निकाला जा रहा है।

See also   36 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!