Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

‘कका हे तो आस हे, न्याय के विश्वास हे‘…

‘कका हे तो आस हे, न्याय के विश्वास हे‘

रायपुर। जल संसाधन विभाग और ऊर्जा विभाग में नियुक्ति पाने से उत्साहित जूनियर इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ी में आभार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ पावर स्टेट कम्पनी में कनिष्ठ अभियंता के पद पर चयनित अभ्यर्थी समीक्षा सोनी ने ‘कका हे तो आस हे, न्याय के विश्वास हे, छत्तीसगढ़ के विकास हे‘ कविता के माध्यम से मुख्यमंत्री बघेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप के प्रयासों से छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के माध्यम से हम सभी को रोजगार प्राप्त हुआ है।

See also  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ...

रायपुर जिले के आयुष सिंह ने जल संसाधन विभाग में चयनित 352 सभी अभ्यर्थियों की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत वर्षों में इतनी अधिक संख्या में भर्ती नहीं हुई थी आपके प्रयासों से हमें रोजगार मिला। इसके साथ ही मैं अपने विभाग के अधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं कि उनके कारण हम आज मुख्यमंत्री निवास में आए और आप से मिलने का मौका मिला। प्रेरणा तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आपने हमें शासकीय सेवा करने का अवसर प्रदान किया इसके लिए हम सब आपके बहुत आभारी हैं। हम आपको यह विश्वास दिलाते हैं कि हम अपनी पूरी निष्ठा से शासन की सेवा करेंगे।

See also  मुख्यमंत्री ने सिंगारपुर में की सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात... विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!