छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
सड़क पर खड़े मवेशी ने बाईक सवार युवक को लिया अपने चपेट में, युवक लहूलुहान, सड़क पर लगा जाम…

जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ेना में सड़क पर खड़े मवेशी ने सुकली निवासी मनोज को ठोकर मार दी, जिससे सड़क पर गिरते ही मनोज के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, और वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मनोज को उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। घटना की सूचना डॉयल 112 को दे दी गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मवेशी के हमले से यह तीसरी घटना है, और रोज आए दिन कोई न कोई मवेशी के कारण चोट ग्रस्त हो रहा हैं।
जांजगीर-चांपा जिले में मवेशियों की समस्या गंभीर
यह मामला अकेला नहीं है। जिले में सड़कों पर आवारा मवेशियों के चलते दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहा, जिससे आम लोगों की जान खतरे में है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा मवेशियों को सड़कों से हटाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।



