Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया के बच्चों का किया गया आंखों का परीक्षण…       

जांजगीर-बिर्रा। बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर चांपा डॉक्टर स्वाति सिसोदिया एवं डॉक्टर अजम्बर सिंह खंड चिकित्सा अधिकारी बम्हनीडीह व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमडी दीवान के मार्गदर्शन में बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में उपस्थित सभी बच्चों का कृष्णमूर्ति कश्यप नेत्र सहायक अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा के द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया।जिसमें दिनेश साहू पिता सोनाऊ राम साहू कक्षा छठवीं के दायी आंख में मोतियाबिंद व कृष्णा पिता कौशल निराला कक्षा सातवीं दृष्टि दोष पाया गया। कृष्णमूर्ति कश्यप नेत्र सहायक अधिकारी के द्वारा बच्चों को आंखों की देखभाल एवं उनकी सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
बाल नेत्र सुरक्षा क्या है
यह एक अनुकूलित कार्यक्रम है जिसे आंखों की ट्रैकिंग,फोक्स और समन्वय जैसे दृश्य कौशल को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है यह विशेष रूप से दूरबीन दृष्टि समस्याओं वाले बच्चों के लिए फायदेमंद है पढ़ने और सीखने जैसे कार्यों में सहायता करता है।
नेत्र सुरक्षा का अर्थ
नेत्र सुरक्षा आंखों और कभी-कभी चेहरे के लिए सुरक्षात्मक गियर है जिसे चोट के जोखिम को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है आंखों में आंसुओं में बहुत सारे एंटीबॉडी भी होते हैं जो संक्रमण के रोकथाम में मदद करते हैं पलके और आंसू प्रकाश की किरणों को आंख में निर्वाध प्रवेश की अनुमति देते हुए आंख की सुरक्षा करते हैं आंसुओं के तीन परतें होती है पानी,म्यूकस और तेल।
 मोबाइल से आंखों की सुरक्षा
मोबाइल से आंखों के सुरक्षा के लिए मोबाइल को डार्क मोड में रखें,ब्राइटनेस को एडजस्ट करें,स्मार्टफोन के फीचर का इस्तेमाल करें,नाइट शिफ्ट या नाइट लाइट का इस्तेमाल करें, टेक्स्ट का साइज बड़ा रखें स्क्रीन हमेशा क्लीन रखें।नेत्र परीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे शिक्षक पीतांबर प्रसाद कश्यप, कैलाश कोट उपस्थित थे।

See also  IPL 2025: कब शुरू होगा आईपीएल 2025? कितने बजे से होगा मुकाबला, कहां देख सकते हैं लाइव मैच, यहां जानिए टाइम-वेन्यू...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!