Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न वर्गों में प्रतिभागी हुए सम्मानित…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन जिला ऑडिटोरियम जांजगीर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 15 से 29 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार प्रतियोगिताओं लोक नृत्य, लोकगीत (समूह एकल) कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालीन भाषण, कविता, हस्तशिल्प, विज्ञान मेला, टेक्सटाईल कृषि उत्पाद, रॉक बैण्ड का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा साइंस प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। महोत्सव में विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने महोत्सव की सराहना करते हुए इसे युवाओं के उज्वल भविष्य की कामना की।
      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कहा कि राष्ट्र शक्ति के रूप में युवा उभरकर सामने आये है आज और कल के युवाओं पर देश के निर्माण की जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने  स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और विचारों को याद किया गया। युवाओं को साहस, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरित होने का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल ने कहा कि आज का युवा विभिन्न विधाओं में आगे बढ़कर राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। गुलाब सिंह चंदेल ने कहा कि युवाओं की देश को बेहतर बनाने में महती भूमिका है जो देश और विदेश में आगे बढ़ रहें है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुमित बघेल, गुलाब चंदेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन व्यख्याता दीपक यादव ने किया।

See also  जिला शिक्षा अधिकारी ने सोनाईडीह स्कूल का किया औचक निरीक्षण

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!