Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

डोलोमाईट खदानों पर कार्रवाई का अकलसरा क्षेत्रवासियों को इंतजार, नियम कानून को ताक पर रखकर किया जाता है परिवहन…

सक्ति-जैजैपुर। अकलसरा क्षेत्र में डोलोमाईट खदानों से निकलने वाली गाडिय़ों के बेतरतिब परिवहन से अब क्षेत्रवासी भी परेशान हो गए हैं। लोगों को इन वाहनों व खदानों पर कार्रवाई का इंतजार है, लेकिन खनिज नवगठित जिले के जिला प्रशासन अवैध खदानों व उससे निकलने वाले खनिज के अवैध परिवहन को गंभीरता से ले नहीं रही है।
विदित हो कि नवगठित सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड में स्थित ग्राम अकलसरा में डोलोमाईट की अवैध खदानों काफी बड़े स्तर पर संचालित हो रही है। खनिज तस्करों द्वारा बेखौफ होकर इन खदानों से उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं।गलत तरीके से प्रशासन से लीज मतलब अवैध खनिज होने के कारण खदानों से निकलने वाली गाडिय़ां बेतरतिब तरीके से सड़कों पर जाती है जिसके कारण कई बार हादसे होते हैं तो वहीं कई बार अनहोनी होने का भय लोगो को सताता है। नियम कानून को दरकिनार करते हुए बिना तिरपाल ढके खुले व कंडम हैव्वा में अवैध खनिज का परिवहन किया जाता है। इससे क्षेत्र की कच्ची सड़के पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। क्षेत्र की पूरी सड़क गड्ढों से पटा हुआ है। जिसे देखते हुए अब क्षेत्रवासी भी इन खदानों व खदानों से निकलने वाले वाहनों के परिवहन पर कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
कंडम वाहन में करते हैं परिवहन
इस क्षेत्र में रात से सुबह 8 बजे के बाद आम तौर पर यह देखने को मिलता है कि अवैध खदानों से बिना कंडम वाहन से डोलोमाईट का परिवहन किया जाता है। किसी वाहन  में नंबर प्लेट नहीं रहता है,तो किसी वाहन में साफ साफ नम्बर प्लेट नही दिखता है ताकि गाड़ी पकड़ाने पर वाहन स्वामी का नाम सामने न आए।
जैजैपुर से बाराद्वार रोड़ में खनिज चौकी खोलने की जरूरत
खनिज विभाग की जांच चौंकी इस रोड़ में एक भी नही है और डोलोमाईट के करीब अनेको गलत तरीके से लीज लेकर यानी अवैध खदान अकलसरा व आस-पास क्षेत्र में ही संचालित हो रहा है। जिसके कारण यहां से निकले अवैध खनिज या ओभर लोड को वहीं के क्रशरों में खपा दिया जाता हैं।

See also  जांजगीर-चांपा सिवनी गांव के प्रथम सरपंच पंडित धर्मदत्त 60 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर होगा नि:शुल्क नेत्र शिविर, ट्राई साइकिल वितरण एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!